Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsThree Arrested for Gang Rape and Blackmail of Minor in Bihar Village
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपितों को दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपितों को दबोचा

संक्षेप:

भभुआ के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ तीन माह तक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर आरोपितों ने ब्लैकमेलिंग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई।

Jan 29, 2026 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

दो साथी तीन माह से कर रहे थे दुष्कर्म, तीसरे ने भी ब्लैकमेल कर की कोशिश दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर कर रहे थे दुष्कर्म (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद की टीम ने यह कार्रवाई सूचना के तीन घंटों में की है। तीनों गिरफ्तार आरोपित पीड़िता के गांव के रहनेवाले हैं। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को चैनपुर थाना पर अपने परिजनों के साथ पीड़िता ने आवेदन दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आवेदन में आरोप लगाया है कि नवम्बर 2025 में उनके ही गांव के दो व्यक्तियों द्वारा अकेले में पाकर नाबालिग संग दुष्कर्म किया गया। उनके द्वारा दुष्कर्म का वीडियो बनाकर दोनों लड़के उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ तीन माह तक दुष्कर्म करते रहे। 22 जनवरी 2026 को दोनों आरोपितों का तीसरा साथी भी वीडियो के आधार पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। तब उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा इसकी जानकारी उन्हें दी गई। जीरो टॉलरेंस की नीति पर हुआ काम एसपी ने बताया कि महिला अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पीड़िता की गरिमा और मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा एसडीपीओ मनोरंजन भारती के नेतृत्व में तत्क्षण महिला पुलिसकर्मियों सहित चैनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। टीम द्वारा तीन घंटों में तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल की टीम का वैज्ञानिक अनुसंधान में सहयोग लिया गया है। आरोपितों की कड़ी सजा दिलवाने की पहल की जाएगी। विशेष टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।