ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआनहर पुल पर ठेला लगाने से हो रही परेशानी (पेज चार)

नहर पुल पर ठेला लगाने से हो रही परेशानी (पेज चार)

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क के नहर पुल पर ठेला लगाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीर दिलीप कुमार और मंटू बिंद का कहना है कि पुल पर ठेला लगाने से चौक पर...

नहर पुल पर ठेला लगाने से हो रही परेशानी (पेज चार)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSat, 27 Nov 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय चौक स्थित भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क के नहर पुल पर ठेला लगाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीर दिलीप कुमार और मंटू बिंद का कहना है कि पुल पर ठेला लगाने से चौक पर अक्सर वाहनों का जाम लग जा रहा है, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

चुनाव को लेकर प्रशासन की बढ़ी आवाजाही

भगवानपुर। अधौरा प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की शनिवार को आवाजाही जारी रही। इसमें पुलिस जवान के अलावा पदाधिकारियों के भी वाहन नजर आए। प्रखंड मुख्यालय चौक पर मिले कुछ लोगों ने कहा कि शनिवार को मतदान पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को योगदान देना है। इसलिए उनकी आवाजाही बढ़ी है।

बंदरों के उत्पात से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। ग्रामीण दीपक और राजू ने बताया कि बंदर छत पर आकर घरेलू सामान को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। इस इलाके में जंगल से अक्सर बंद आ जाते हैं। उनके डर से बच्चे छत पर नहीं जा रहे हैं।

सुधरा नदी के घाटों पर अतिक्रमण से परेशानी

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सुवरा नदी के विभिन्न घाटों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर खेती करने से आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण अनूप शुक्ल और कृष्ण कुमार ने बताया कि नदी घाट पर अतिक्रमण करने से नदी में स्नान करने और कपड़ा साफ करने के लिए आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।

कृषि विभाग में नहीं मिला रहा गेहूं का बीज

भगवानपुर। प्रखंड कृषि विभाग में गेहूं की बीज नहीं है, जिससे किसानों को गेहूं की खेती करने में दिक्कत हो रही है। कृषि पदाधिकारी राजेश चौधरी से पूछने पर उन्होंने बताया कि इस समय गेहूं का बीज नहीं है। दो-तीन दिनों में आ जाएगा। बीज प्राप्त होने पर किसानों के बीच अनुदानित दर पर वितरण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें