Bhabua News: शिक्षक दिवस पर गुरुजनों के सम्मान में झुके शीश
Bhabua News: शहर के शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने शिक्षकों का सम्मान किया। जबकि मानव भारती हेरिटेज स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों का अभिनंदन हुआ। डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह को खेल और योग के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।

Bhabua News: महिला कॉलेज में छात्राओं ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मानव भारती में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां भेकास में खेल व योग को बढ़ावा देने के लिए डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह को किया गया सम्मानित (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिले के शिक्षण संस्थानों में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा के महत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई।
शिक्षकों का सम्मान समारोह
शहर के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के प्रति आभार जताया। वहीं मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों का अभिनंदन किया। शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शिवकुमार पांडेय ने छात्राओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य वक्ता डॉ. राजन सिंह एवं डॉ. सलाहुद्दीन ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व, विचार और चरित्र निर्माण का आधार है। छात्राओं ने नीलम सिंह, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. उपेंद्र पांडेय, डॉ. कविता पटेल, पुष्पांजलि कुमारी, डॉ. विभा सिंह पटेल एवं डॉ. नीलमा श्रीवास्तव समेत शिक्षकों को सम्मानित किया। संचालन डॉ. अंजु सिंह एवं डॉ. सुमन सिंह ने किया। प्रिया वर्मा, आराध्या पटेल, स्वाति कुमारी, श्वेता कुमारी, निधि कुमारी एवं नेहा कुमारी समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
गीत-संगीत और नृत्य से गुरुजनों का अभिनंदन मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद के टेंपल ऑफ अंडरस्टैंडिंग में आयोजित समारोह का शुभारंभ विद्यालय के सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, तिलक, नृत्य, संगीत, भाषण, नाटक और माइम के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। ‘गुरु में संसार समाया’ और गुरु गोविंद पर आधारित प्रस्तुतियों ने समारोह को भावपूर्ण बना दिया। कॉमेडी एक्ट, समूह नृत्य और कक्षा नौ के विद्यार्थियों का नृत्य मिश्रण भी आकर्षण का केंद्र रहा। शिक्षकों के लिए आयोजित खेल ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।
डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह का सम्मान
प्राचार्य ने कहा कि शिक्षक का दायित्व पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विवेक, चरित्र और मानवीय संवेदना विकसित करना भी है। खेल व योग के लिए डॉ. तुलसी सम्मानित मध्य विद्यालय भेकास में डॉ. राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शारीरिक शिक्षक सह योगाचार्य डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह को खेल, योग और अनुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय ने पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने कहा कि उनके प्रयास से विद्यार्थियों में खेल और योग के प्रति रुचि बढ़ी तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। फोटो : 5 सितंबर भभुआ- 13 कैप्शन : शहर के शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्राएं।


