Bhabua News: शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के इतिहास विभाग में शिक्षक दिवस उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शिक्षकों के योगदान का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में शोध छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने शिक्षकों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

Bhabua News: शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार

Bhabua News: सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के इतिहास विभाग में शिक्षक दिवस पर हुआ आयोजन शोध छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व योगदान पर डाला प्रकाश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के इतिहास विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, शोध छात्रों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि समाज के निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों का समर्पण, धैर्य और परिश्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने शिक्षकों से निरंतर अध्ययन, शोध, नवाचार और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों से भी शिक्षकों के मार्गदर्शन को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

शोध छात्रों का योगदान

इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार राय, डॉ. प्रियंका कुमारी मिश्रा, डॉ. वंशीधर उपाध्याय, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. संजय पाल, डॉ. सीमा वर्मा और डॉ. मुकेश कुमार मौजूद रहे। शोध छात्र ओमप्रकाश पटेल, अंकित कुमार, सत्यम और आदित्य ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शोध छात्रों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अजीत कुमार राय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। फोटो : 5 सितंबर भभुआ- 14 कैप्शन: सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के इतिहास विभाग में शिक्षक दिवस समारोह में उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक, शोध छात्र व विद्यार्थी।

FAQs

✦शिक्षक दिवस का आयोजन कब और कहाँ हुआ?−
शिक्षक दिवस का आयोजन शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के इतिहास विभाग में हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार