Bhabua News: छात्रों में उत्साह और गुरुजनों के प्रति दिखा सम्मान
Bhabua News: एसवीपी कॉलेज के पुस्तकालय परिसर में शिक्षक दिवस मनाया गया। छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर गुरु और बच्चों के रिश्ते का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त कर छात्रों ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व को बताया। यह कार्यक्रम गुरु के प्रति सम्मान को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताता है।

Bhabua News: एसवीपी कॉलेज के पुस्तकालय परिसर में मनाया गया शिक्षक दिवस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित था कार्यक्रम (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शनिवार को सरदार वल्लभ भाई महाविद्यालय के पुस्तकालय परिसर बच्चों का उत्साह और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावनाओं से सराबोर दिखा।
प्रोग्राम का उद्देश्य
पुस्तकालय में आयोजित यह कार्यक्रम गुरु और बच्चों के उस पवित्र रिश्ते का सुंदर प्रतीक बना, जिसमें सम्मान, प्रेम, संस्कार और भविष्य की अनगिनत उम्मीदें दियाी। छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित करना एक साकारात्मक संदेश प्रसारित करता है कि शिक्षा, समझ और संस्कार जिंदगी के ऐसे अहम पहलू हैं, जिसकी बुनियाद पर चलकर मनोवांछित मंजिल को पाया जा सकता है जिसके लिए ये बच्चे सतत परिश्रम करते है।
विशेष अतिथि
पुस्तकाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के अनुपस्थिति में पुस्तकालय सहायक मंजु कुमारी व अखिलेश कुमार सिंह को बच्चों ने सम्मान दिया और पुस्तकालय में सुलभ किए जा रहे सुविधाओं की सराहना की। बच्चों के उत्साहपूर्ण कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि गुरु के प्रति सम्मान केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि जीवन भर निभाया जाने वाला सबसे सुंदर संस्कार है। कार्यक्रम में सुनील कुमार, सृष्टि कुमारी, खुशबू कुमारी, अन्नु गुप्ता, नाजिया खातून, सत्यम कुमार, राजू कुमार, सुजल गौतम, शुभम कुमार, जयंत कुमार, राजनंदनी कुमारी आदि ने भाग लिया।


