
एसवीपी कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश
युवा पेज की खबर युवा पेज की खबर एसवीपी कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश इतिहास
युवा पेज की खबर एसवीपी कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश इतिहास और रसायनशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान वक्ताओं ने स्वच्छता को बताया सतत आदत, शिक्षकों ने की विद्यार्थियों के पहल की सराहना भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज, भभुआ में बुधवार को स्वच्छता के संदेश के साथ व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में इतिहास विभाग तथा स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कॉलेज परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश देते हुए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताया।
इतिहास विभाग के स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा यह अभियान आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार राय के मार्गदर्शन एवं डॉ. संगीता सिंह के सहयोग से विद्यार्थियों ने स्वच्छता दूत बनकर विभाग परिसर से लेकर कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। छात्रों ने झाड़ू लगाकर कचरा हटाया तथा कचरा निस्तारण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। इस अवसर पर शोध छात्र ओमप्रकाश पटेल, गौरव पांडेय, सत्यम कुमार, आदित्य, अनूप सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र प्रथम सत्र के छात्र-छात्राओं द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सोमेश शशि ने बताया कि आंतरिक परीक्षा के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी गतिविधियों में छात्रों ने कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा की सफाई की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र डॉ. जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। अभियान में अभय द्विवेदी, दीपक चौरसिया, ज्ञानेंद्र कुमार, हर्षित कुमार, मुन्ना राम, सुनील पाल, जोखू कुमार, राजेश कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, सोनू कुमार, परितोष कुमार, प्रियांशु रंजन, चेतना पाण्डेय, सुगंधा पाण्डेय, गीतांजलि कुमारी, कीर्ति राज, करिश्मा कुमारी, सिमरन कुमारी, लक्ष्मी भारती, कनकलता साहनी सहित कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. अजीत कुमार राय ने कहा कि स्वच्छ परिसर न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह शिक्षा के अनुकूल वातावरण भी तैयार करता है। दोनों विभागों के विद्यार्थियों ने भविष्य में भी नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। फोटो-17 दिसंबर भभुआ-12 कैप्शन -सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में स्वच्छता अभियान में शामिल कॉलेज के बच्चे व स्टाफ

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




