कमाल का समर कैंप को सफल बनाने की तैयारी तेज
कैमूर में 1 से 30 जून तक चलने वाले समर कैंप की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बुनियादी भाषा दक्षता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बच्चों को सीखने की प्रक्रिया से जोड़ने पर जोर दिया गया। समर कैंप कक्षा पांच और छह के बच्चों के लिए होगा, जिसमें सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैमूर में कार्यशाला आयोजित, बच्चों की बुनियादी भाषा दक्षता बढ़ाने पर जोर एक से 30 जून तक चलेगा समर कैंप, स्वयंसेवकों की होगी अहम भूमिका (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला साक्षरता कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कमाल का समर कैंप 2026 के सफल संचालन को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने की। कार्यक्रम में जिला संसाधन व्यक्ति, केआरपी, नोडल शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज सहयोगी, प्रखंड स्तरीय संसाधन व्यक्ति सहित विभिन्न शिक्षा पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में समर कैंप के संचालन को लेकर क्या, क्यों और कैसे विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह समर कैंप मुख्य रूप से कक्षा पांच एवं छह के उन बच्चों के लिए संचालित किया जाएगा, जिन्हें सरल पाठ पढ़ने और समझने में कठिनाई होती है।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी भाषा दक्षता विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सीखने की प्रक्रिया से सक्रिय रूप से जोड़ना है। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि समर कैंप का संचालन मध्य विद्यालयों के पोषक क्षेत्र से चयनित मैट्रिक, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण युवाओं तथा शिक्षा सेवकों द्वारा किया जाएगा। इससे सामुदायिक सहभागिता को भी मजबूती मिलेगी। कार्यशाला में छह सप्ताह की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। पहले सप्ताह में बच्चों का आधारभूत मूल्यांकन, स्तर निर्धारण तथा अभिभावकों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित की जाएगी। जून से 30 जून तक नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण एवं पठन-पाठन कराया जाएगा। अंतिम सप्ताह में मूल्यांकन के साथ ‘समर कैंप समापन उत्सव’ आयोजित होगा, जिसमें बच्चों की उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि समर कैंप की सफलता के लिए जिला, प्रखंड एवं संकुल स्तर पर लगातार अनुश्रवण और निरीक्षण किया जाएगा। डिजिटल सामग्री भी साझाा की जाएगी कार्यक्रम से संबंधित डिजिटल सामग्री प्रतिदिन विभिन्न डिजिटल समूहों के माध्यम से साझा की जाएगी, ताकि शिक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सके। कार्यशाला में ओम प्रकाश मिश्रा, इबरार तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के दिनेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। फोटो- 29 मई भभुआ- 17 कैप्शन- जिला साक्षरता कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से कमाल समर कैंप संचालित करने को लेकर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते अधिकारी व शिक्षक।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


