Bhabua News: कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं होने से समस्याएं बरकरार
हिन्दुस्तान, भभुआ
Bhabua News: छात्र संघ चुनाव न होने से विद्यार्थियों की समस्याएं विश्वविद्यालय प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं। शिक्षकों की कमी और पुस्तकालय में किताबों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने इस समस्या को उजागर करने के लिए आंदोलन भी किया है। चुनाव होने पर समस्याओं का समाधान संभव होगा।

Bhabua News: विश्वविद्यालय प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही छात्रों की आवाज, शिक्षक से लेकर लैब और लाइब्रेरी तक संसाधनों की कमी शिक्षकों की कमी से अधूरी रह जा रही पढ़ाई, किताबों के लिए भी करना पड़ा आंदोलन बोले प्राध्यापक, कुलाधिपति के स्तर से निर्देश मिलने पर चुनाव कराने की होगी पहल (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के कॉलेजों में छात्र संघ का चुनाव नहीं होने से छात्र-छात्राओं की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन तक पहुंचाने वाला प्रभावी मंच नहीं मिल रहा है। कॉलेजों में शिक्षक, प्रयोगशाला के उपकरण और लाइब्रेरी में किताबों की कमी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। शिक्षकों के अभाव में कई विषयों का पाठ्यक्रम भी समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
कॉलेजों में अध्ययन पर प्रभाव
प्रश्न और उत्तर
✦छात्र संघ चुनाव क्यों नहीं हो रहे हैं?−
छात्र संघ के चुनाव राजभवन से रोक लगने के कारण नहीं हो रहे हैं।
✦कॉलेजों में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है?+
✦क्या छात्रों ने इन समस्याओं को उठाने के लिए कोई कदम उठाया है?+


