Bhabua News: शहर में छात्रों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, प्रशासन रहा सक्रिय

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ में छात्रों ने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की। उन्होंने प्रशासन को पत्र सौंपकर परीक्षा आयोजन की तिथि जल्द घोषित करने की अपील की। प्रदर्शन में राजद का भी समर्थन मिला।

Bhabua News: शहर में छात्रों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, प्रशासन रहा सक्रिय

Bhabua News: भभुआ शहर के पटेल चौक से एकता चौक तक विरोध मार्च निकाल कर सरकार के विरूद्ध की नारेबाजी, शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करनेवाले निहत्थे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र का हनन है डीएम के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा, आंदोलन का राजद ने किया समर्थन (किसी पन्ने की लीड हो सकती है) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।

छात्रों का प्रदर्शन

नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने शुक्रवार को भभूा शहर में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे। वह दिल्ली और पटना में आंदोलित निहत्थे छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि यह लोकतंत्र का हनन है। छात्रों के आंदोलन का राजद ने भी समर्थन किया।

पुलिस की तैनाती

इस दौरान काफी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी के अलावा महिला-पुरुष बल तैनात किए गए थे। प्रदर्शन के दौरान शहर के पटेल चौक, जेपी चौक, एकता चौक, कैमूर स्तंभ, कलेक्ट्रेट सहित अन्य जगहों पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान शहर में किसी भी तरह के बवाल व अप्रिय घटना नहीं हो सके, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। कलेक्ट्रेट से लेकर शहर के सभी चौक-चौराहों एवं अन्य सरकारी दफ्तरों के आसपास पुलिस अफसर एवं जवान सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर तैनात रहे।

मांग पत्र सौंपना

छात्रों ने शहर के पटेल चौक से जुलूस निकाला। हाथों में तिरंगा झंडा व तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारी छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरूद्ध नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों के आगे और पीछे पुलिस अफसर एवं जवान चल रहे थे। आगे-आगे एसडीएम अमित कुमार, भभुआ डीएसपी ओमप्रकाश, भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी चल रहे थे। प्रदर्शन कर रहे छात्र जयप्रकाश चौक से होते हुए शहर के एकता चौक पर पहुंचे, जहां सड़क पर बैठ गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। स्कूल वाहन भी फंसे रहे। करीब 20 मिनट तक धरना-प्रदर्शन के बाद छात्रों ने डीएम नितिन कुमार सिंह के नाम संबोधित मांग पत्र एसडीएम अमित कुमार को दिया। मांगों का ज्ञापन सौपने के बाद प्रदर्शनकारी छात्र पुन: जिस ओर से आए थे, वापस लौट गए।

डीएम से मांगे

छात्रों ने मांग पत्र में लिखा है कि बिहार एसडीएम एसएससी 2023 भर्ती का विज्ञापन जारी हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक परीक्षा आयोजित नहीं हुई। तिथि शीघ्र घोषित कर परीक्षा संपन्न लेने की मांग की। बिहार सिविल कोर्ट भर्ती परीक्षा के संबंध में अभ्यर्थियो के बीच लंबे समय से अनिश्चितता बनी हुई है। पुनर्परीक्षा कतिथि शीघ्र घोषित करने की बात कही है। बिहार एईडीओ भर्ती परीक्षा के संबंध में भी अभ्यर्थियो को शीघ्र स्पष्ट जानकारी एवं नई परीक्षा तिथि उपलब्ध कराने के साथ सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग की, ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी व्यवस्थित रूप से कर सकें।

पुलिस की निगरानी

कलेक्ट्रेट पर शाम तक डटी रही पुलिस भभुआ। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अफसर, जवान व दंडाधिकारी शाम तक कलेक्ट्रेट एवं शहर के चौक चौराहों पर डटे रहे। इधर, विधि व्यवस्था संधारण को लेकर जिले के वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शहर की सड़कों पर गश्त लगाते रहे। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी शिखर चौधरी भी अपने कार्यलय में पूरे दिन बैठे रहे और पल-पल की खबर लेते रहे। फोटो-24 जुलाई भभुआ- 5 कैप्शन- नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को भभुआ शहर के एकता चौक पर हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते छात्र। फोटो-24 जुलाई भभुआ- 10 कैप्शन- नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को भभुआ शहर के एकता चौक पर प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करतीं छात्राएं। फोटो-24 जुलाई भभुआ- 11 कैप्शन- नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को भभुआ शहर के एकता चौक पर प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में हेलमेट पहन तैनात पुलिस। फोटो-24 जुलाई भभुआ- 12 कैप्शन- नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ शुक्रवार को भभुआ शहर के एकता चौक पर प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को ज्ञापन देते छात्र。

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦छात्रों ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?−
छात्रों ने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBhabua News: शहर में छात्रों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, प्रशासन रहा सक्रिय