Bhabua News: राज्य स्तरीय कुश्ती में एकलव्य का दबदबा, सात स्वर्ण पदक जीते
Bhabua News: भभुआ के जद्दुपुर स्थित डीएवी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 मुकाबले शुरू हुए। अंडर-14 बालक फ्री स्टाइल में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के पहलवानों ने सात स्वर्ण पदक जीते, जबकि पटना के खिलाड़ियों ने तीन भार वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। नौ प्रमंडलों के करीब 500 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

एकलव्य के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन
Bhabua News:
अंडर-14 फ्री स्टाइल में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के पहलवानों ने दिखाया दमखम, पटना के तीन खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 के मुकाबले शुरू विजेता पहलवानों को मेडल देकर किया गया सम्मानित, काफी संख्या में थे दर्शक (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के जद्दुपुर स्थित डीएवी स्कूल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में बुधवार को एकलव्य के पहलवानों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 बालक वर्ग में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के मुकाबले कराए गए। इससे पहले मंगलवार की रात आठ बजे तक अंडर-14 बालक वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती के मुकाबले हुए। इसमें एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के पहलवानों ने सात स्वण पदक जीते। पटना के खिलाड़ियों ने भी तीन भार वर्गों में बाजी मारी। बिहार के पटना, सारण, भागलपुर, तिरहुत, मुंगेर, मगध, कोसी, दरभंगा और पूर्णिया प्रमंडल के पहलवानों ने मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जीत के लिए पहलवानों ने ताकत, फुर्ती और कुश्ती के कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुकाबले समाप्त होने के बाद विजेता खिलाड़ियों को खेल उपाधीक्षक ओमप्रकाश, निशु पटेल और सचिन कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। 16 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी खेल क्षमता साबित करने का अवसर मिल रहा है। एकलव्य के पहलवानों ने दिखाया दमखम अंडर-14 बालक वर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के पहलवानों का प्रदर्शन शानदार रहा। 35 किलोग्राम भार वर्ग में मिट्ठू कुमार, 38 किलोग्राम में संतन कुमार, 41 किलोग्राम में रौनक कुमार और 44 किलोग्राम में चंदन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह 52 किलोग्राम में भीला कुमार, 57 किलोग्राम में आयुष कुमार और 75 किलोग्राम भार वर्ग में कुलदीप कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। पटना के राजीव नंदन ने 48 किलोग्राम, रामबाबू कुमार ने 62 किलोग्राम और शुभम कुमार ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। नौ प्रमंडलों के करीब 500 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर तक चल रही है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित इस विद्यालयी स्तरीय प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला और प्रमंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। खेल अधिकारियों के मार्गदर्शन में हो रहा आयोजन प्रतियोगिता की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार अनुराग कर रहे हैं। आयोजन खेल उपाधीक्षक ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मंच संचालन कृष्णा सिंह, विनय सिंह और कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खिलाड़ियों, तकनीकी पदाधिकारियों, टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों के ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था डीएवी स्कूल परिसर में की गई है। आयोजन को सफल बनाने में हरिशंकर तिवारी, अवधेश कुमार, इम्तियाज अंसारी, परवेज आलम, बलवंत सिंह, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार चौबे, बहादुर सिंह, कौशल सिंह, उमेश सिंह, गंगाधर राय, अरुण कुमार, विजय पाल, रंजीत कुमार, कमलेश कुमार, राजेश प्रजापति, शीलेन्द्र सिंह, रंजन सिंह, महावीर कुमार सिंह, विनय श्रीवास्तव, मो. रिंकू अंसारी, विकास कुमार, मोहम्मद आसिफ, सोनू कुमार शर्मा, अजीत कुमार, दीपक कुमार, राजीव कुमार आदि जुटे हैं। अंडर-14 फ्री स्टाइल के भार वर्गवार परिणाम 35 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : मिट्ठू कुमार (एकलव्य) द्वितीय : अभिमन्यु कुमार (सारण) तृतीय : आदित्य कुमार (भागलपुर) 38 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : संतन कुमार (एकलव्य) द्वितीय : प्रतीक कुमार (सारण) तृतीय : लवकुश कुमार (तिरहुत) 41 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : रौनक कुमार (एकलव्य) द्वितीय : अनीश राज पंडित (सारण) तृतीय : अवनीश राज (पटना) 44 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : चंदन कुमार (एकलव्य) द्वितीय : तेजस्वी कुमार (मुंगेर) तृतीय : सूरज कुमार (तिरहुत) 48 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : राजीव नंदन (पटना) द्वितीय : आशीष कुमार (पूर्णिया) तृतीय : प्रीतम कुमार (एकलव्य) 52 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : भीला कुमार (एकलव्य) द्वितीय : रूपेश कुमार गुप्ता (सारण) तृतीय : राणा आयुष कुमार (मगध) 57 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : आयुष कुमार (एकलव्य) द्वितीय : अमन कुमार (भागलपुर) तृतीय : मोहित कुमार (मगध) 62 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : रामबाबू कुमार (पटना) द्वितीय : अभिनव कुमार (कोसी) तृतीय : कुणाल कुमार (तिरहुत) 68 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : शुभम कुमार (पटना) द्वितीय : विकास कुमार (एकलव्य) तृतीय : विनय कुमार (दरभंगा) 75 किलोग्राम भार वर्ग प्रथम : कुलदीप कुमार (एकलव्य) द्वितीय : जोगेंद्र कुमार (तिरहुत) तृतीय : रितीक कुमार (मुंगेर) एवं राज रोशन कुमार (पटना) फोटो- 14 अक्टूबर भभुआ- 6 कैप्शन- जद्दुपुर के डीएवी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में बुधवार को दांवपेच का प्रदर्शन करते पटना प्रमंडल के बक्सर और सारण प्रमंडल के छपरा के पहलवान।

