Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsState Budget Focuses on Agriculture Education Health and Infrastructure
बोले भभुआ

बोले भभुआ

संक्षेप:

राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया गया है। उद्योगों के विकास से रोजगार की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है। महिलाओं के विकास पर खास जोर दिया गया है, लेकिन रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया है। बजट से हर वर्ग के लोगों में उम्मीद जगाई गई है।

Feb 03, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

11. राज्य सरकार द्वारा बजट में पेश किए गए बजट से कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित होने की उम्मीद है। इस बजट से हर वर्ग के लोगों में आस जगी है। उद्योग स्थापित किए जाने से व्यवसाय को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। गुड्डू सिंह मौर्य, व्यवसाई 12. बजट में मजदूरी बढ़ाने का प्रावधान होना चाहिए था। हालांकि उद्योग स्थापित होने और रोजगार को बढ़ावा देने से उनका तथा परिवार के लोगों में भी रोजगार मिलने का भरोसा बढ़ा है। हालांकि बजट की राशि बढ़ाए जाने से विकास की उम्मीद है। राजमुनि पासवान, मजदूर 13. बजट के जरिये हर वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महिलाओं के विकास पर सरकार ने ज्यादा ध्यान दिया है। हालांकि इनके विकास से परिवार का भी विकास होने की संभावना बढ़ेगी। महिला शिक्षा पर भी जोर दिया गया है। संतोष सिंह, टेलर मास्टर 14. बजट में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। इससे मजदूर वर्ग के लोगों को भी रोजगार मिलने की संभावना है। इससे मजदूर वर्ग की माली हालत में सुधार होने की उम्मीद ज्यादा दिख रही है। यह तभी होगा जब काम मिलेगा। रामाकांत पासवान, मजदूर 15. सोना-चांदी का दाम आसमान छू रहा है। अगर इनकी कीमत इसी तरह बढ़ती रही, तो बेटा-बेटियों की शादी में दिए जानेवाले उपहार कैसे दिलाएगा यह चिंता बनी रह रही है। सरकार को बजट में इसे सस्ता किए जाने के उपाय बजट में लाना चाहिए था। सुमिता कुमारी, गृहणी 16. महिलाओं के विकास पर सरकार का जोर है। लेकिन, रोजमर्रा की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया गया है। किचेन, शृंगार, कपड़े को सस्ते करने और इसे स्थानीय स्तर पर तैयार करने के लिए प्रावधान लाए जाने से रोजगार के अवसर ज्यादा बढ़ जाते। सुमिता कुमारी, गृहणी 17. सरकार ने महिला विकास की घोषणा की है। लेकिन, यह तभी संभव होगा, जब यहां की व्यवस्था में सुधार होगा। इसके लिए प्रशासनिक पहल जरूरी है। रोजगार के लिए आवेदन देने पर जल्दी ऋण नहीं मिल पाता है। बैंक का चक्कर लगाना पड़ता है। पम्मी देवी, गृहणी