बरांव की गली में जलजमाव की समस्या बनी नासूर
अमांव पंचायत के वार्ड 14 व 15 की मुख्य गली में जमा है गंदा पानी अमांव पंचायत के वार्ड 14 व 15 की मुख्य गली में जमा है गंदा पानी

अमांव पंचायत के वार्ड 14 व 15 की मुख्य गली में जमा है गंदा पानी रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के अमांव पंचायत क्षेत्र के बरांव गांव के वार्ड संख्या 14 व 15 मुख्य गली की लम्बाई करीब 1200 फीट है। इस गांव के गली में करीब 4 सौ फीट में गंदा पानी का जलजमाव बना रहता है। इस गांव के मुख्य गली में पीसीसी ढलैया कराया गया। लेकिन,पथ के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसका परिणाम की नाली के अभाव में कई घरों से निकलने वाली गंदा पानी पथ पर ही जमा होता है। जमा गंदे पानी से होकर लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, संक्रमिक बीमारियों का भी भय बना रहता है। इसके बाद भी जिम्मेदार लोग इस तरह की समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। यहां पर घरों से निकलने वाला पानी नाली के अभाव में गलियों में भर रहा है। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गईं है। ऐसे में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी सीधे रास्ते में हो रही है। जलभराव होने पर गली कीचड़ में तब्दील हो गया है। ऐसे में लोगों को वाहनों की निकासी तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। मजबूरन कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे को निकलने में गिरने का भय बना रहता है। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जाते समय सड़क तक छोड़ने के लिए आना पड़ रहा है। वहीं, घरों के आसपास में जलभराव होने से मच्छर भी पनप रहे हैं। इससे मच्छर जनित बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण सह पूर्व वार्ड सदस्य चन्द्र देव सिंह, सुरेश पासवान, रामचन्द्र पासवान ने बताया कि उक्त गली में गब्बर सिंह के दरवाजे से पारस सिंह के दरवाजे तक करीब दो सौ फीट,रामगहन के दरवाजे से अवध शर्मा के दरवाजे तक करीब एक सौ फीट व पूर्व बीडीसी रतन बैठा के दरवाजे से लोकनाथ सिंह के दरवाजे तक करीब एक सौ फीट लंबाई में गंदे पानी का जलजमाव है। इस समस्या को दूर करने के लिए कई बार पंचायत जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई। इसके बाद भी किसी का ध्यान आकृष्ट नहीं हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।