
शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़तला समाप्त, लौटे काम पर
सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कुलपति से आश्वासन मिलने के बाद अपनी बेमियादी हड़ताल समाप्त कर दी। हड़ताल के दौरान, उन्होंने स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा बाधित करने की...
प्रोन्नति की मांग को लेकर मंगलवार को बेमियादी हड़ताल गए थे कुलपति से आश्वासन मिलने के बाद संघ ने लिया ऐसा निर्णय (युवा पेज) भभुआ, एक प्रतिनिधि। सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद बुधवार को वह काम पर लौट आए। संघ ने स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षा बाधित करने की घोषणा की थी। लेकिन, हड़ताल खत्म होने के बाद उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिला। कर्मी मंगलवार को कॉलेज में तालाबंदी कर कामकाज ठप कर धरना दे रहे थे। कुछ कर्मी विश्वविद्यालय में भी तालाबंदी करने के लिए गए थे। लेकिन, कुलपति द्वारा संघ को आश्वासन देने के बाद नेताओं ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविधालय से अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह विश्वविद्यालय मुख्यालय आरा में धरना कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी क्रम में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय भभुआ के कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य को आवेदन देते हुए हड़ताल समाप्त करने और कार्य प्रारंभ करने की सूचना दी। सत्येंद्र ने बताया कि चार जिलों के 17 अंगीभूत कॉलेजों के 160 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


