Bhabua News: कुदरा ने तूफान क्लब को 3-0 से हराया

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ जिले में आयोजित लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा ने शानदार प्रदर्शन किया। शनिवार को कुदरा ने तूफान फुटबॉल क्लब कूड़ासन को 3-0 से हराया। पहले हाफ में विकास पासवान और विमलेश कुमार ने गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में इम्तियाज अंसारी ने एक और गोल दागा।

Bhabua News: कुदरा ने तूफान क्लब को 3-0 से हराया

Bhabua News: भभुआ। जिला फुटबॉल संघ द्वारा शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा का शानदार प्रदर्शन जारी है।

खेल का परिणाम

शनिवार को खेले गए मुकाबले में स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा ने तूफान फुटबॉल क्लब कूड़ासन को 3-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। पहले हाफ में कुदरा के विकास पासवान (जर्सी नंबर-02) और विमलेश कुमार (जर्सी नंबर-07) ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में इम्तियाज अंसारी (जर्सी नंबर-10) ने एक और गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। चैनपुर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराकर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटी माधव सिंह चैनपुर थाना क्षेत्र के देउआ गांव का रहने वाला है। शराब पीने में तीन और एक वारंटी पकड़ाया भभुआ। सोनहन थाने की पुलिस ने शराब पीने में तीन व एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारंट मामले में भीखमपुरा गांव निवासी 31 वर्षीय निर्मल बिंद को पकड़ा गया है। जबकि शराब पीने के मामले में गउआं गांव निवासी मधु बिंद, बाघी गांव निवासी संजय सिंह एवं चैनपुर थाना क्षेत्र के डीहभुजैना गांव निवासी अनुज गिरी को पकड़ा गया है। आपराधिक मामले में दो आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर आपराधिक मामले में दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित वार्ड 25 के शुभम कुमार व रतवार के अजीत कुमार शामिल हैं। उनकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र. चोरी मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया भभुआ। शहर के पटेल चौक के पास से चोरी करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव निवासी उमेश कुमार राजभर का 23 वर्षीय पुत्र रोहित राजभर है। हालांकि स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की है। डायल 112 वैन की पुलिस उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लायी। इलाज कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा ने कितने गोल किए?−
स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब कुदरा ने तूफान फुटबॉल क्लब कूड़ासन के खिलाफ 3 गोल किए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: कुदरा ने तूफान क्लब को 3-0 से हराया