Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsSnake Bite Victim Dies After Referral to BHU Family Seeks Government Aid
सर्पदंश से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत

सर्पदंश से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत

संक्षेप:

एक युवक की सांप के डंसने से इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 6 अगस्त को सदर अस्पताल लाया गया था और बाद में बीएचयू में भर्ती कराया गया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं, और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।...

Aug 13, 2025 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

सदर अस्पताल से रेफर करने के बाद बीएचयू में कराया था भर्ती छह अगस्त को सांप के डंसने के बाद लाया गया था सदर अस्पताल (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सर्पदंश से पीड़ित एक युवक की इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात मौत हो गई। मृतक 36 वर्षीय योगी राम भभुआ थाना क्षेत्र के कबार गांव निवासी राममूरत राम का पुत्र था। बुधवार को सदर अस्पताल पहुचे जिला पार्षद लल्लू पटेल ने बताया कि छह अगस्त को योगी का सांप ने डंस लिया था। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे, जहां उसकी मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर परिषद के सभापति बबलू तिवारी भी अस्पताल पहुंचे थे। जिला पार्षद ने बताया कि सदर अस्पताल में शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। पीड़ित परिजन काफी गरीब है। योगी की मजदूरी से घर का खर्च चलता था। बसपा नेता विकास सिंह ने जिला प्रशासन और सरकार से मृतक के परिजनों को तत्काल सरकारी सहायता राशि दिलवाने और उसके बच्चों की पढ़ाई एवं पालन पोषण का खर्च उठाने की मांग की है। फोटो 13 अगस्त भभुआ- 6 कैप्शन- सर्पदंश से मौत के बाद बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए परिजन व अन्य।