Bhabua News: सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: बिहार के मचियांव, धर्मपुरा, अमांव, मोहनपुर और बरांव में सांप के डंसने की घटनाएं हुई हैं। 17 वर्षीय सुमन कुमारी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हैं। सभी पीड़ितों को पहले झाड़फूंक के बाद अस्पताल लाया गया।

Bhabua News: सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज

Bhabua News: मचियांव, धर्मपुरा, अमांव, मोहनपुर, बरांव में सांप डंसने की हुई घटनाएं सदर अस्पताल के इमरजेंसी में पिता-पुत्र सहित पांचों का जा रहा है इलाज (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक युवती की जहां सांप के डसने से मौत हो गई, वहीं पांच पीड़ितों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

सुमन कुमारी की मौत

मृतका 17 वर्षीया सुमन कुमारी भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव निवासी अजय राम की बेटी थी। परिजनों ने बतायाि क वह घर में फर्श पर सोयी थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसे झाड़फूंक कराने यूपी के अमवा के सती माई मंदिर ले गए। वहां ठीक नहीं होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

अन्य घातक घटनाएं

इधर, सोनहन थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय नंदलाल कुमार को सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराने के बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी 27 वर्षीय सेराज अंसारी, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के गुड़ू पाल और उनके पिता बासदेव पाल को भी सांप ने डंस लिया। रामपुर प्रखंड के बरांव गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा की 19 वर्षीया पुत्री आंचल कुमारी को सांप ने तब डस लिया जब वह खेत पर खाना लेकर जा रही थी। परिजन उसे रामपुर पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सुमन कुमारी की उम्र क्या थी?−
सुमन कुमारी 17 वर्ष की थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज