Bhabua News: युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ेगा प्रशासन
Bhabua News: भभुआ में कलेक्ट्रेट सभागार भवन में आयोजित जिला कौशल समिति की बैठक में युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने सदस्यों को अद्यतन रिपोर्ट दो दिनों में जिला नियोजन पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया।

Bhabua News: कलेक्ट्रेट सभागार भवन में गुरुवार को आयोजित हुई जिला कौशल समिति की बैठक डीडीसी ने बैठक के दौरान संबधित विभाग के अफसरों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
बैठक का उद्देश्य
डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के सभागार भवन में डीडीसी दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक परिस्थितियों के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रस्तावों पर विचार
साथ ही खाद्य प्रसंस्करण, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन, स्वास्थ्य इत्यादि सेक्टर से संबंधित 30 से अधिक ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण संचालित किए जाने के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने पर विचार-विमर्श किया गया। डीडीसी ने जिला कौशल समिति के सभी सदस्यों को निर्देश दिया कि नवीन तकनीक एवं उभरते रोजगारोन्मुखी ट्रेडों से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन दो दिनों के भीतर जिला नियोजन पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जिला कौशल विकास योजना को अंतिम रूप देकर विभाग को समय पर भेजा जा सके।
उपस्थित सदस्यों की सूची
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, आरसेटी के निदेशक, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


