Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsShops Protest Demands for Arrest in Battery Shop Owner s Murder Block Roads
बैट्री दुकानदार की हत्या के खिलाफ बंद रहा भगवानपुर बाजार

बैट्री दुकानदार की हत्या के खिलाफ बंद रहा भगवानपुर बाजार

संक्षेप:

भगवानपुर में बैट्री दुकानदार सुशील चौरसिया की हत्या के खिलाफ दुकानदारों ने सड़क जाम कर दी। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को सहायता राशि देने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हट गए।

Jan 23, 2026 08:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

सड़क को जाम कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे दुकानदार पुलिस के समझाने और गिरफ्तारी का आश्वासन देने पर सड़क से हटे लोग (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खिरी बाजार के बैट्री दुकानदार की हत्या के खिलाफ शुक्रवार को दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर गए। उन्होंने भभुआ-भगवानपुर पथ को जाम कर दिया, जिससे अधौरा, मुंडेश्वरी, बेलांव व भभुआ की ओर जानेवाले वाहन जहां-तहां खड़े हो गए। प्रदर्शनकारी आरोपितों की तत्काली गिरफ्तारी और मृतक के आश्रितों को सहायता राशि देने की मांग कर रहे थे। हालांकि शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक रोड जाम रहा, जिससे लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन, मुंडेश्वरी देवी दर्शन-पूजन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह में सरस्वती पूजा को लेकर बच्चे भी जैसे-तैसे, दाएं-बाएं जिधर से जगह मिली स्कूल पहुंचे। लेकिन, बस से आनेवाले बच्चों के वाहन जाम की वजह से सड़क पर खड़े हो गए। इस कारण बच्चे विलंब से स्कूल में पहुंचे। रोड जाम किए जाने की सूचना पर भगवानपुर थाने की पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने रोड जाम कर रहे लोगों से बात की। उन्होंने पर्व के दौरान रोड जाम करने से आमजनों को हो रही परेशानी का हवाला देकर समझाया और आश्वास्त किया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनके हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। उनके इस आश्वासन के बाद लोग सड़क से हट गए, जिससे वाहनों का परिलचालन और आमजनों का आवागमन शुरू हुआ। व्यवसाई की दो दिन पहले की थी हत्या स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर-भभुआ मुख्य सड़क के खिरी गांव के पास बुधवार की शाम 7:52 बजे बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों द्वारा बैट्री दुकानदार चांद थाना क्षेत्र के करवंदिया निवासी सुशील चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी घटना के खिलाफ बाजार के व्यवसायी संघ ने दुकानों बंद कर सड़क पर प्रदर्शन किया। कई लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। चौरसिया समाज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र बैट्री दुकानदार सुशील चौरसिया की हत्या के बाद चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष पंकज चौरसिया मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, जिसकी प्रतिलिपि पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी भेजी है। पत्र के माध्यम से कैमूर जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं भगवानपुर के खिरी बाजार में सुशील की हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने लिखा है कि यह घटना आम नागरिकों में भय, असुरक्षा और आक्रोश का कारण बनी हुई है। जिले में हत्या, रंगदारी, अवैध हथियारों का प्रयोग, भूमि विवाद एवं दबंगई जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। सुशील परिवार के स्तंभ थे। फोटो- 23 जनवरी भभुआ- 5 कैप्शन- खिरी के बैट्री दुकानदार की हत्या के खिलाफ शुक्रवार को दुकानें बंद कर भगवानपुर-भभुआ पथ को जाम करते व्यवसायी संघ के लोग व अन्य।