Bhabua News: खादी भंडार गली में जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: पेज चार की खबर पेज चार की खबर खादी भंडार गली में जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल बारिश के

Bhabua News: खादी भंडार गली में जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

Bhabua News: पेज चार की खबर खादी भंडार गली में जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की उठी मांग पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्र बोले, तेज बारिश में घरों तक पहुंच जाता है पानी भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड क्षेत्र स्थित खादी भंडार गली में जलजमाव की समस्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

जलजमाव की समस्या

कचहरी रोड से खादी भंडार के बगल से होकर पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्र के आवास के सामने से गुजरने वाली यह गली सुखपाल गली होते हुए कलेक्ट्रेट रोड तक जाती है। लगातार बारिश के बाद गली में पानी जमा रहने से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जबकि आसपास की अधिकांश गलियों का निर्माण और मरम्मत कार्य हो चुका है। स्थानीय निवासी कामेश्वर प्रसाद, दीनबंधु लाल, राजा दुबे समेत अन्य लोगों ने बताया कि आसपास की गलियों को ऊंचा कर पक्की सड़क बना दी गई है, लेकिन खादी भंडार गली का निर्माण नहीं होने से यह अपेक्षाकृत नीची हो गई है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव

इसी कारण बारिश का पानी यहां आकर जमा हो जाता है। कई दिनों तक पानी लगे रहने से राहगीरों को परेशानी होती है तथा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा वार्डवासियों का कहना है कि गली में लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जलजमाव के कारण दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे संक्रमक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

स्थायी समाधान की आवश्यकता

घरों तक पहुंच जाता है बारिश का पानी पूर्व विधायक चंद्रमौली मिश्र ने कहा कि तेज बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है। गली में जलनिकासी नहीं होने के कारण पानी लोगों के घरों की ओर बढ़ने लगता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। वार्डवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से अविलंब जलनिकासी की व्यवस्था कराने, नाले की सफाई कराने तथा गली का निर्माण कर उसे ऊंचा कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है। फोटो : 30 अगस्त भभुआ-09 कैप्शन : शहर के खादी भंडार वाली गली में बारिश के बाद जमा पानी से परेशानी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या खादी भंडार गली में जलजमाव की समस्या है?
हाँ, खादी भंडार गली में जलजमाव की समस्या स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बन गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: खादी भंडार गली में जलजमाव से बढ़ी मुसीबत, लोगों का पैदल चलना भी हुआ मुश्किल