Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsSevere Waterlogging in Ahiraon Village Harasses Commuters No Solution from Officials

अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान

बोले भभुआ,बोले भभुआ, अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान चनकी, बरली, अमांव, लेवाबांध, भीतरीबांध

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 12 Aug 2025 09:04 PM
share Share
Follow Us on
अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान

बोले भभुआ, अहिरांव मुख्य गली में जलजमाव से राहगीर हो रहे परेशान चनकी, बरली, अमांव, लेवाबांध, भीतरीबांध सहित कई गांव के लोग हैं आते-जाते अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी समस्या का नहीं हुआ समाधान रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खरेंदा पंचायत क्षेत्र के अहिरांव गांव की मुख्य गली में जलजमाव की समस्या से यहां के ग्रामीण व इस रास्ते से राह तय करने वाले राहगीर परेशान हैं। गांव की गली में घुटनाभर पानी जमा है। इससे ग्रामीणों को गांव से बाहर जाने व आने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण बताते हैं कि वह इस समस्या को पिछले तीन वर्ष से झेल रहे हैं।

आमजनो द्वारा अधिकारियों से गुहार लगाई गई। जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन, किसी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया। बताया गया है कि सरकारी जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर घर बनाने के कारण जलनिकासी का मार्ग अवरूद्ध हो गया है। ग्रामीण महेंद्र चंद्रवंशी, जंग बहादुर विन्द, जमुना चंद्रवंशी ने बताया कि उक्त गली से चनकी, बरली, अमांव, लेवाबांध, भीतरीबांध सहित कई गांव के लोगों का आना-जाना है। गली में जलजमाव के कारण दो से तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय पर जाना पड़ता है। इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं व बच्चों को होती है। उन्होंने बताया कि जलजमाव वाले रास्ते से आने-जाने के दौरान कई बार बाइक व साइकिल वाले गिरकर चोटिल हो गए हैं। पानी निकासी को लेकर कभी-कभी ग्रामीणों के बीच तीखी बहस तक दो पक्षों के बीच हो जाती है। जलजमाव की समस्या से काफी ग्रामीणो का आवागमन प्रभावित हो रहा है। अगर जलनिकासी सही ढ़ग से हो जाती है तो जलजमाव की समस्या दुर हो जाती । ग्रामीण कहते हैं कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कभी भी विवाद गहरा सकता है। फोटो परिचय 12-भभुआ-01-रामपुर प्रखंड के अहिरांव गांव की मुख्य गली में जलजमाव से होकर बाइक से जाते लोग बोले भभुआ, वीते पांच माह से बड़कागांव का नल जल योजना बंद एक हजार की आबादी वाले पश्चिमी भाग के लोगो को नही मिल रहा शुद्ध पानी बड़कागांव के पश्चिमी भाग के 40घरो में नही लगा हैं नल जल का पाइप रामपुर एक संवाददाता। स्थानीय बड़कागांव के पश्चिमी भाग में स्थापित नल जल योजना वीते पांच माह से बंद पड़ा है। एैसी स्थिति में जल नल योजना शोभा की बस्तु बन कर रह गया है। इसको बंद होने से सम्बंधित घर के लोग निजी हैंडपंप व कुआं से पानी निकाल अपनी जरूरत पुरा कर रहे हैं। जबकि यह नल जल योजना पंचायत मद से वीते 8 वर्ष पूर्व लगा हुआ है। ग्रामीण अशोक सिंह,संजय पांडेय, पुष्कर पांडेय ने बताया कि यह नल जल योजना महादलित बस्ती में लगा हुआ है। इस नल जल योजना के बंद रहने से एक सौ से अधिक घर पानी के लिए इधर से उधर भटक रहे हैं। जिसकी शिकायत के बाद भी विभाग उदासीन बना हुआ है। इस समस्या को दूर करने के लिए पंचायतीराज विभाग को इसकी शिकायत के बाद भी पांच महीने बाद भी इसकी सुध नहीं ली है। जिससे गांव में पानी की समस्या है। जो टंकी लगाया गया है वह अब शोभा की बस्तु बन कर रह गया है। वीते पांच माह से बड़कागांव का नल जल योजना बंद रहने से एक हजार की आबादी वाले पश्चिमी भाग के लोगो को शुद्ध पेयजल नही मिल रहा हैं। बड़कागांव के पश्चिमी भाग के 40घरो में नल जल का पाइप नही लगा हैं। जबकि 100धरो वाले पश्चिमी भाग वाले बस्ती के 60घरो में नल जल योजना का पाइप लगा है,लेकिन उसमें भी कई जगहो पर पाइप में जंग लकर खराब हो गया है,जिससे घरो तक पानी नही पहुंच पा रहा है। जिससे ग्रामीणो को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी पांच माह बाद भी नही बना योजना रामपुर। प्रखण्ड के बड़कागांव पश्चिमी भाग के ग्रामीणो की सुविधा के लिए लगा नल जल योजना को वीते पांच माह खराब हुए हो गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणो ने अधिकारियो व जन प्रतिनिधियो से कई बार किया लेकिन आश्वासन के बाद भी अब तक नही बन सका। ग्रामीणो की शिकायत पर अधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने जल्द बनवाने की आश्वासन तो दिया लेकिन अब तक नही बन सका। एैसी स्थिति में गरीब तबके के ग्रामीणो को पेयजल के लिए इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। हालांकि साधन सम्पन्न लोग तो अपने धरो में लगाए चापाकल व समरसेबल पम्प से काम चला ले रहे है,लेकिन जिनके घरो में व्यवस्था नही है,उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। एैसी स्थिति में ग्रामीणो को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोटो परिचय 12-भभुआ-2-प्रखंड के बड़कागांव के पश्चिम भाग में बंद पड़ा नल जल योजना