बारिश ने राहत कम पहुंचायी, परेशानी ज्यादा बढ़ायी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

मंगलवार की रात से बुधवार तक हुई बारिश ने आमजन को राहत कम और परेशानी ज्यादा दी। कैमूर का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सदर अस्पताल में मौसम जनित बीमारियों के इलाज के लिए हीटवेव वार्ड बनाया गया है।

बारिश ने राहत कम पहुंचायी, परेशानी ज्यादा बढ़ायी

मंगलवार की रात 11:01 बजे से 12:00 बजे तक तेज हवा के साथ होती रही बारिश, बुधवार को 10:25 बजे भी हुई बूंदाबांदी बारिश होने के बाद निकली तीखी धूप से उमसभरी गर्मी में परेशान रहे आमजन कम नहीं हो रहा है कैमूर का तापमान, बुधवार को भी 43 डिग्री रहा तापमान (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता।

बारिश का प्रभाव

शहर में मंगलवार की रात और बुधवार को दिन में हुई बारिश ने आमजनों को राहत कम दी, पर परेशानी बढ़ा दी। मंगलार की रात 11:01 बजे से 12:00 बजे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। फिर बुधवार को दिन में 10:25 बजे भी बूंदाबांदी हुई। रात की बारिश ने कुछ राहत दी, लेकिन दिन वाली बारिश उमसभरी गर्मी पैदा कर दी। हालांकि रात में हुई बारिश के दौरान कैमूर का तापमान 35 डिग्री था। जबकि दिन में बारिश के दौरान तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

बिजली आपूर्ति और तापमान की स्थिति

रात में जब तेज हवा शुरू हुई तभी सुरक्षा की दृष्टि से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। इस दौरान करीब एक घंटा आमजन बरामदा व मुड़ेरा पर टहलकर व बैठकर बिताएं। रात की बारिश के दौरान गरज-चमक भी रहा। बुधवार की सुबह से ही चमकीली धूप अपना असर दिखाना शुरू कर दी थी। बारिश होने पर भी गर्मी से राहत नहीं मिली और आमजन पूरे दिन गर्मी का सितम झेलते रहे। बुधवार को अधिकतम 43 और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान था। जबकि 11 से 16 जून तक 40-44 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि 15 और 17 से 19 जून तक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

स्वास्थ्य सेवाएं

दोपहर में 1:00 बजे तापमान 40 डिग्री था। फिर 42 और 43 डिग्री पहुंच गया। शाम 5:00 बजे के बाद तापमान में हर घंटे एक डिग्री की गिरावट होने लगी। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग मौसम के साथ समन्वय स्थापित नहीं कर पा रहे हैं, जिससे वह बीमार होने लगे हैं। सदर अस्पताल में बना है हिटवेव वार्ड भीषण गर्मी से बीमार होकर आ रहे लोगों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में हीटवेव बनाया गया, जिसमें चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनियुक्त किए गए है। दवा की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह बताते हैं कि इन दिनों सदर अस्पताल में 600-700 के आसपास मरीज स्वास्थ्य जांच व इलाज कराने आ रहे हैं। इनमें से करीब 30 फीसदी लोग मौसम जनित से पीड़ित रह रहे हैं। चिकित्सक द्वारा मरीजों को विपरीत मौसम से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

मौसम से बचाव के उपाय

जरूरी होने पर दोपहर में घर से निकले सदर अस्पताल के डॉ. त्रिभुवन नारायण कहते हैं कि बहुत ज्यादा जरूरी हो तो दोपहर में घर से बाहर निकले। अगर निकलना ही पड़े तो खूब छाछ या पानी पीएं, हल्के कपड़े पहने, काले और भारी भरकम कपड़े पहनने से परहेज करें। नियमित आहार में ताजे फल, सब्जियां और जूस शामिल करें। संतरे, अनानास, तरबूज, अंगूर, नींबू आदि फल खाएं। शरबत, नारियल पानी, ओआरएस पीएं। प्याज, पुदीना, खीरा, दही फायदेमंद हैं। नट्स, बीन्स, दाल, जैतून का तेल भी लाभकारी है। (भभुआ से संजय क्रांति) फोटो- 10 जून भभुआ- 4 कैप्शन- भभुआ शहर के कचहरी पथ में बुधवार को धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर जातीं युवतियां।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैमूर में वर्तमान तापमान क्या है?
कैमूर में बुधवार को तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।