धूप व गर्मी के बीच छांव तलाशते राह तय कर रहे राहगीर
भभुआ में लू के प्रचंड थपेड़ों के चलते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण लोगों की प्यास बढ़ गई है, जिससे छतरी, तौलिया और पानी की बिक्री में वृद्धि हुई है। नगर परिषद ने प्याऊं की व्यवस्था की है ताकि लोग राहत पा सकें।

लू के गरम थपेड़ों से लाल हो जा रही आमजनों के चेहरे की चमड़ी जल्दी-जल्दी लग रही है प्यास, छतरी, तौलिया, टोपी की बढ़ गई बिक्री अगले छह दिनों का अनुमानित तापमान शनिवार 37 20 रविवार 39 21 सोमवार 39 22 मंगलवार 42 20 बुधवार 43 22 गुरुवार 44 23 छह घंटे का अधिकतम तापमान समय तापमान 09:00 25 10:00 33 11:00 34 12:00 36 01:00 36 02:00 37 (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। मौसम का मिजाज तेजी से बदलता जा रहा है। कभी बंूदाबांदी, कभी बादल और कभी तीखी धूप। रात और भोर में हवा में नमी मसूस हो रही है।
लेकिन, शनिवार को चमड़ी झुलसाने वाली प्रचंड धूप थी। लू के थपेड़े लोगों की परेशानी बढ़ा रहे थे। मैदानी भाग की अपेक्षा अधौरा, भगवानपुर, रामपुर, चैनपुर के पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी का ज्यादा असर दिख रहा है। शाम ढलने के बाद कुछ राहत मिल रही है। कैमूर में शनिवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरुवार को 44 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को हर घंटे तापमान में वृद्धि हो रही थी। सुबह 9:00 बजे जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री था, वहीं दोपहर 2:00 बजे 37 डिग्री पहुंच गया। गर्म हवा की रफ्तार 8-23 किमी. प्रति घंटा थी। पैदल आने-जानेवाले लोगों को जल्दी-जल्दी प्यास लग रही है। वह रास्ते में पेड़ की छाया तलाशते राह तय कर रहे हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने शहर के एकता चौक, जयप्रकाश चौक आदि जगहों पर प्याऊं का प्रबंध किया है, जहां प्यास बुझाने के लिए महिला-पुरुष, छात्र-छात्राओं की भीड़ देखी जा रही है। धूप व लू में झुलसते घर पहुंचे बच्चे शनिवार की दोपहर जब स्कूलों की छुट्टी हुई तो बच्चे धूप में झुलसते हुए घर पहुंचे। रूद्र कुमार, रीमा कुमार, पिंकी कुमारी व शैलेश कुमार ने बताया कि बोतल का पानी लेकर गए थे, पर गर्म हो गया है। इसलिए एकता चौक के प्याऊं के पानी पीने आए हैं। इनका चेहरा धूप व लू से लाल हो गया था। धूप को देखते हुए किसान भी गेहूं व दलहनी फसल की कटनी सुबह में कर रहे हैं। लावारिस मवेशी गड्ढों व नालों का पानी पी रहे हैं। लू से बचने के लिए क्या न करें तला हुआ खाना खाने से बचें, लहसुन, लौंग, दालचीनी, पेपरिका, जायफल, अदरक का उपभोग कम करें। चाय, कॉफी, चॉकलेट, शराब, कैफीन युक्त पेय आदि को लेने से परहेज करना बेहतर होगा। लू लगने पर प्राथमिक उपचार सबसे पहले व्यक्ति को ठंडी जगह पर लिटा दें। अनावश्यक कपड़ों को हटा दें। पूरे शरीर पर ठंडा पानी स्प्रे करें। आइस पैक को गर्दन के पीछे, हथेलियों और तलवों पर लगाएं। शरीर के तापमान की जांच करते रहें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी दे सकते हैं। ऐसे करें लू से बचाव भोजन करने के बाद गुड़ खाने, प्याल में शहद मिलाकर खाने, कच्चे आम को भूनकर शरबत पीने या शरीर पर उसका लेप लगाने, दही खाने, जौ के आटा का पेस्ट बनाकर बॉडी में लगाने, नाखूनों पर घिसा हुआ प्याज लगाने, हरी सब्जियों का सूप पीने से लू का असर कम करता है। (भभुआ से संजय क्रांति) फोटो- 11 अप्रैल भभुआ- 2 कैप्शन- भभुआ शहर के एकता चौक के पास शनिवार को नगर परिषद के प्याऊं का पानी पीकर प्यास बुझाते महिला-पुरुष व बच्चे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


