Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsSenior Citizens Demand KYC Camps Amid Cold Weather National Senior Citizen Association Meeting
वरिष्ठ नागरिकों का केवाईसी कराने के लिए गांवों में लगे शिविर

वरिष्ठ नागरिकों का केवाईसी कराने के लिए गांवों में लगे शिविर

संक्षेप:

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक में वृद्धजनों ने जिला प्रशासन से मांग की कि ठंड में उन्हें केवाईसी के लिए प्रखंड कार्यालय और साइबर कैफे के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन, रेल किराया छूट, और आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की भी मांग की। बैठक में कई वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

Jan 01, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक में वृद्धजनों ने उठाई मांग कहा, ठंड में प्रखंड कार्यालय और साइबर कैफे का चक्कर काट रहे वृद्धजन भभुआ, कार्यालय संवाददाता। नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भभुआ के पेंशनर भवन में हुई, जिसमें प्रस्ताव पास कर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से वरिष्ठ नागरिकों का केवाईसी कराने के लिए गांवों में शिविर लगाने की मांग की गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रामायण पांडेय एलौन ने कहा कि वृद्ध इस कड़ाके की ठंड में केवाईसी के लिए प्रखंड कार्यालय एवं साइबर कैफे का चक्कर लगा रहे हैं। साइबर वाले रात में सर्वर आने की बात करते हैं, जिससे वह परेशान हो रहे है बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सच्चितानंद सिंह व संचालन हरिनाथ राम व सतेंद्र नारायण ने संयुक्त रूप से किया, जिसमें वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की राशि 11 सौ से बढ़ाकर दो हजार करने, बंद की गई रेल किराया छूट को फिर से बहाल कराने, साठ से सतर साल की उम्र वाले बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने, पुलिस थानों में सीनियर सिटीजन सेल का गठन कराने, ठंड से बचाव के लिए चौक-चौराहों पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

बैठक में सुनील तिवारी, प्रो. तेजनारायण पांडेय, हरिनाथ राम, शिवमूरत सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता रंगबहादुर पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, उषा रानी, शिवपूजन सिंह, राजेन्द्र सिंह, बबन सिह, बिरजू पटेल, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, ददन यादव, सिद्धेश्वर कुशवाहा, बैरिस्टर सिंह, बाबूलाल चौबे आदि थे। फोटो- 01 जनवरी भभुआ- 17 कैप्शन- भभुआ शहर के पेंशनर भवन में गुरुवार को हुई नेशनल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;