डीएम ने खेत में उतर गेहूं की कटनी कराकर देखी उपज

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ प्रखंड के परसियां गांव में गेहूं की वैज्ञानिक विधि से कटनी की गई, जिसमें प्रति हेक्टेयर 37.45 क्विंटल उपज का आंकलन हुआ। डीएम नितिन कुमार सिंह ने खुद कटनी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। यह प्रक्रिया सीसीई ऐप द्वारा की गई, जो किसानों की आय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

डीएम ने खेत में उतर गेहूं की कटनी कराकर देखी उपज

गेहूं की वैज्ञानिक विधि से हुई कटनी में प्रति हेक्टेयर 37.45 क्विंटल उपज हुई भभुआ प्रखंड के परसियां के बधार में की गई गेहूं की वैज्ञानिक विधि से कटनी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को गेहूं के वैज्ञानिक विधि से कटनी कर उपज का आंकलन किया गया। डीएम नितिन कुमार सिंह खुद भभुआ प्रखंड के परसियां गांव के बधार में गांव के किसान गिरजेश तिवारी के खेत में उतरकर हाथों में हसुआ लेकर गेहूं की कटनी की। वैज्ञानिक विधि से 10×5 मीटर क्षेत्रफल में की गई गेहूं फसल की कटनी के दौरान हरे दाने का कुल वजन 18.950 किलोग्राम पाया गया, जिसके आधार पर प्रति हेक्टेयर 37.45 क्विंटल उपज का आंकलन किया गया।

विभागीय अफसरों ने बताया कि यह प्रक्रिया सीसीई ऐप के माध्यम से की जाने वाली एक वैज्ञानिक प्रणाली है, जिसके द्वारा क्षेत्र विशेष में फसलों की वास्तविक उत्पादकता का सटीक आंकलन किया जाता है। यह आंकड़े न केवल किसानों की आय से संबंधित योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम एवं नीति निर्धारण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश किया कि सभी कटनी प्रयोगों को पूर्ण पारदर्शिता एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से संपादित किया जाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर किसानों को योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जा सके। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, शैलेन्द्र नारायण सिंह, संतोष कुमार, अरमान मानूषी, विकास कुमार, सभी सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, श्रीमती शशि सिंह, अजय तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। (भभुआ से श्रीकांत पांडेय) फोटो-14 अप्रैल भभुआ- 14 कैप्शन- भभुआ प्रखंड के परसियां के बधार में मंगलवार को गेहूं की क्रॉप कटिंग कराते डीएम नितिन कुमार सिंह।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।