छात्रों ने मॉडल पेश कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित किया
जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित किया गया, जिसमें 15 से 29 वर्ष के छात्र-युवाओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपने प्रोजेक्ट पेश किए। उद्घाटन में प्राचार्य और अन्य अधिकारियों ने छात्रों की नवाचार क्षमता की प्रशंसा की। मेले में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

विज्ञान मेला को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार वैश्विक विकास की आधारशिला बताया जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में लगा विज्ञान मेला (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददााता। जिला स्तरीय युवा उत्सव- 2025 के तहत गुरुवार को जैतपुर कला स्थिल राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इस मेले में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-युवाओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मकता से परिपूर्ण अपना प्रोजेक्ट पेश किया। उद्घाटन प्राचार्य सुधीर वाई कुमार, प्रधानाचार्य, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुमन सौरभ, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक हेमलता कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी घनानंद, विज्ञान मेला के संयोजक संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार वैश्विक विकास की आधारशिला हैं। ऐसे आयोजनों से छात्रों में शोध प्रवृत्ति और नवीन सोच को बढ़ावा मिलता है। महाप्रबंधक ने प्रतिभागियों के मॉडल को वर्तमान चुनौतियों से जुड़े व्यावहारिक एवं प्रभावी समाधान बताते हुए उनकी सराहना की। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि विज्ञान मेले में भौतिकी, रसायन, अभियंत्रण, पर्यावरण विज्ञान, रोबोटिक्स, इंटरनेट, एआई., संरचनात्मक डिजाइन आदि क्षेत्रों पर आधारित उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं। कैमूर जिले के युवाओं की प्रतिभा व नवोन्मेषण क्षमता प्रशंसनीय है। विज्ञान मेले में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न स्कूल-कॉलेज से पहुंची टीमों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विज्ञान मेला संयोजक ने जिला प्रशासन तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आज के युवा उत्सव में 300 प्रतिभागी लेंगे भाग जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत 5 दिसंबर को लिच्छवी भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य, भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला आदि विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें जिले के 300 से अधिक प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सभी विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मधुबनी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 में भाग लेने का अवसर मिलेगा। फोटो- 04 दिसंबर भभुआ- 11 कैप्शन- भगवानपुर के जैतपुर कला स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में गुरुवार को छात्रों के मॉडल को अवलोक करते अधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




