Bhabua News: कॉलेज में सावन महोत्सव और कन्या विद्यालय में प्रतियोगिताएं
Bhabua News: शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज और राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक रुझान को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए गए। सावन महोत्सव में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि कन्या विद्यालय में मेहंदी, रंगोली और राखी प्रतियोगिताएं हुईं। ये आयोजन आत्मविश्वास और कौशल विकसित करने का माध्यम बने।

Bhabua News: कॉलेज में सावन महोत्सव और कन्या विद्यालय में प्रतियोगिताएं महिला कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्यालय में मेहंदी-रंगोली व राखी प्रतियोगिता शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की प्रतिभा को मिला मंच, अभिभावकों से प्रगति पर चर्चा भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज व राजकीय कन्या मध्य विद्यालय वार्ड-18 में शनिवार को छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचि को मंच देने वाले विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सावन महोत्सव
शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में महाविद्यालय सांस्कृतिक परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में सावन महोत्सव-2026 का आयोजन हुआ। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, भभुआ-18 में मेहंदी, रंगोली और राखी बनाओ प्रतियोगिता के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। कॉलेज में छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सावन की छटा बिखेरी, तो विद्यालय में छात्राओं की कलाकृतियों ने परिसर को आकर्षक बना दिया। आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करना रहा। महिला कॉलेज में आयोजित सावन महोत्सव में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सह-सचिव अमित कुमार रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शिवकुमार पांडेय ने की। छात्राओं ने गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। संचालन डॉ. राजन सिंह एवं डॉ. सलाहुद्दीन ने किया। सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. अंजू कुमारी ने कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर डॉ. अंजू सिंह, नीलम सिंह, डॉ. सुमन सिंह, डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. उपेंद्र पांडेय, पुष्पांजलि कुमारी, डॉ. विभा सिंह पटेल, डॉ. कविता पटेल, डॉ. नीलिमा श्रीवास्तव, श्रुति माला, पूजा कुमारी, कंचन कुमारी, ममता कुमारी, अमित कुमार, विकेश कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार, प्रिंस कुमार, संजीव कुमार एवं अखिलेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
कन्या विद्यालय में प्रतियोगिताएं
राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, भभुआ-18 में मेहंदी, रंगोली एवं राखी मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी में आकर्षक डिजाइन, रंगोली में विभिन्न रंगों की कलाकृतियां और राखी निर्माण में छात्राओं की रचनात्मक सोच देखने को मिली। प्रतियोगिताओं से छात्राओं में कला-कौशल के साथ सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। बैठक में पढ़ाई पर हुई चर्चा विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक में छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन और सीखने की स्थिति पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अभिभावकों से घर पर पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने की अपील की। अभिभावकों ने विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। आयोजन में शिक्षक सुमित कुमार, शिक्षिकाएं वंदना कुमारी, प्रियंका कुमारी, किरण कुमारी, अनीता कुमारी एवं पूजा शुक्ला सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही। कैप्शन : भभुआ शहर के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में शनिवार को आयोजित सावन महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं व शिक्षिकाएं।

