उपयोगिता जमा करते ही 28 शिक्षा सेवकों का वेतन जारी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

भभुआ में 28 शिक्षा सेवकों का वेतन उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा न करने के कारण रुका था। अब, विभाग ने वेतन जारी किया है क्योंकि उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दिए गए हैं। डीपीओ ने अन्य शिक्षा सेवकों को भी शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

उपयोगिता जमा करते ही 28 शिक्षा सेवकों का वेतन जारी

टीएलएम व मोबाइल क्रय मद का हिसाब नहीं देने पर रुका था भुगतान शेष कर्मियों को जल्द उपयोगिता जमा करने का डीपीओ ने दिया निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। टीएलएम एवं मोबाइल क्रय मद की उपयोगिता जमा नहीं करने के कारण रुके 28 शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेवक तालीमी मरकज़ का वेतन विभाग ने जारी कर दिया है। साक्षरता के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार डीएन ने बताया कि जिले के कुल 292 शिक्षा सेवक एवं तालीमी मरकज़ का वेतन उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित रहने के कारण स्थगित किया गया था। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के बाद 28 शिक्षा सेवकों ने केआरपी के माध्यम से उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय को उपलब्ध करा दिया।

इसके बाद संबंधित कर्मियों का वेतन विमुक्त कर दिया गया। डीपीओ ने कहा कि शेष शिक्षा सेवकों को भी शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर उपयोगिता जमा नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने सभी शिक्षा सेवकों से वित्तीय नियमों का पालन करते हुए समय पर अभिलेख उपलब्ध कराने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।