बंद घर से 50 हजार नकद व जेवरी की चोरी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

(पेज तीन) डिक्की से गायब 4.37 लाख कोर्ट से जारीडिक्की से गायब 4.37 लाख कोर्ट से जारीडिक्की से गायब 4.37 लाख कोर्ट से जारी

बंद घर से 50 हजार नकद व जेवरी की चोरी

(पेज तीन) भभुआ। शहर के वार्ड 18 में राजेन्द्र सरोवर के पास बंद घर में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने 50 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण की चोरी कर ली।

चोरी की सूचना

मामले में वार्ड 18 निवासी संजय कुमार सिंह की पत्नी रीना देवी ने नगर थाना को आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में लिखा गया है कि संजय बोकारो और उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ भभुआ में रहती हैं। गुरुवार की रात वह अपने मायके शहर के पुराना थाना के पास चली गयी थी। चोर बंद मकान देख घर में घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर आलमीरा में रखे नथियां, मांगटीका, पैजनी, दुर्गाजी का लॉकेट सहित 50 हजार रुपया नकद लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

डिक्की से गायब राशि

हि.प्र. डिक्की से गायब 4.37 लाख कोर्ट से जारी भभुआ। शहर के पटेल चौक से 24 मार्च को चैनपुर थाना क्षेत्र के करवंदिया के गल्ला व्यवसायी की बाइक की डिक्की से गायब 4.37 लाख रुपया शुक्रवार को कोर्ट से रिलिज (जारी) हुआ। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना के तीन दिन बाद ही सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के जरिए बदमाश को चिन्हित किया और कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित जुराबगंज निवासी राजा यादव के घर छापेमारी कर उक्त राशि बरामद किया। हालांकि अपराधी मौके से भाग निकला था। बरामद राशि को नगर थाने की पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के चलते राशि कोर्ट से रिलिज करायी गयी। हि.प्र.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भभुआ में कितनी राशि और आभूषण की चोरी हुई?
भभुआ में 50 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण की चोरी हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।