
बंद घर से चोरों ने एक लाख रुपए नगद व गहनों का किया चोरी
पेज चार की खबर पेज चार की खबर बंद घर से चोरों ने एक लाख रुपए नगद व गहनों का किया चोरी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर
पेज चार की खबर बंद घर से चोरों ने एक लाख रुपए नगद व गहनों का किया चोरी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रामपुर कॉलोनी स्थित वार्ड एक में बंद घर से चोरों ने एक लाख रुपए नगद व गहनों का चोरी कर लिया। जिसका थाना में केस दर्ज कराया गया है। बुधवार को प्राथमिकी में वार्ड एक निवासी लाल बहादुर पांडेय ने बताया कि वीते 8 दिसंबर को वह पूरा परिवार अपने साढ़ु शिवकुमार पांडेय के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए संध्या 5 बजे चले गए थे। अगले दिन सुबह जब घर लौटे तो देखा कि मुख्य गेट के साथ घर के कमरों और बक्सा का ताला टूटा है।

उसमें रखें नगद एक लाख रुपए और कई प्रकार के सोने का आभूषण चोरी कर लिया गया है। इस मामले में भभुआ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। लावारिस बैग को अस्पताल प्रबंधन को सौंपा गया भभुआ। सदर अस्पताल के महिला चिकित्सा कार्यालय में लावारिस बैग को अस्पताल प्रबंधक को सौंपा गया । बुधवार को अस्पताल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सा कार्यालय में महिला चिकित्सक द्वारा मरीजों को देखा जा रहा था। उनके पास में बहुत लंबे समय से वहां पर एक लावारिस अवस्था में बैग रखा हुआ था। अस्पताल के गार्ड द्वारा देखा गया तो उसे अस्पताल प्रबंधक को सौंप दिया गया। सबकी उपस्थिति में बैग खोलकर देखा गया तो खाने-पीने के समान के अलावा एक आभूषण भी मिला। जो उसी तरह बैग को सील कर दिया गया। तभी भभुआ थाना क्षेत्र के सीवों गांव की एक महिला पहुंची और उसने कहा कि मेरा सामान है। अस्पताल प्रबंधक द्वारा कहा गया की सारी चीजें लिखित आवेदन और आधार कार्ड के साथ दीजिए उसके बाद जांच कर आपको समान सौंप दिया जाएगा। हि.प्र. पाढ़ी गांव में छत से गिरकर एक किशोर घायल भभुआ। जिले के चांद थाना क्षेत्र के पाढ़ी गांव में छत से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चांद थाना क्षेत्र के पाढ़ी गांव का निवासी विनोद कुमार का पुत्र विजेश कुमार बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि छत पर खेल रहा था। खेलने के दौरान वह अनियंत्रित होकर अचानक नीचे गिर पड़ा । इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालात को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हि.प्र.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


