चौक से बोर्ड हटवा देने से रोड जाम की कम होगी समस्या

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भगवानपुर में चौक पर लगे साइन बोर्ड और बिजली के खंभे हटाने से सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे वाहनों को मोड़ने में आसानी होगी और रोड जाम की समस्या कम होगी। ठेला-खोमचा वाले व्यवसाय भी सड़क को अतिक्रमित कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

चौक से बोर्ड हटवा देने से रोड जाम की कम होगी समस्या

चौड़ाई बढ़ जाने से वाहन को मोड़ने में चालकों को नहीं होगी परेशानी दूरी बताने वाले सीमेंट के संकेतक व बिजली के खंभा भी आ रहे आड़े (पेज चार की फ्लायर खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर विभिन्न विभागों के बोर्ड, बिना तार वाले बिजली खंभा, दूरी बतानेवाले सीमेंट के खंभे लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हें हटवा देने से जहां चौक की सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी, वहीं वाहनों को मोड़ने में चालकों की परेशानी दूर होगी। उक्त चीजों की आड़ में वहां की भूमि को अस्थाई अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा वाले कारोबार कर रहे हैं। दोपहिया वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं। इससे चौक की चौड़ाई कम होने के साथ रोड जाम की भी समस्या उत्पन्न हो रही है।

साइन बोर्ड और अतिक्रमण की समस्या

समाजसेवी राजीव अग्रवाल का कहना है कि चौक पर प्रखंड सह अंचल, पुलिस थाना, सिंचाई विभाग के साइन बोर्ड जर्जर हो गए हैं। बिना तार खींचे खड़े बिजली और दूरी बताने वाले सीमेंट के खंभे खड़े हैं। यदि उक्त चीजों को वहां से हटवाकर दूसरी जगह लगवा दिया जाता, तो चौक वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ जाती, जिससे वाहनों के आवागमन के दौरान रोड जाम की समस्या कम उत्पन्न होती। यहां बाइक खड़ी करने व दुकान लगाने से भी आवागमन बाधित होता है और सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। राहगीर शिवशंकर गुप्ता और अमित सेठ का कहना है कि चौक साइन बोर्ड की आड़ में ठेला पर दुकान लगाकर कई दुकानदार सड़क को अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे यातायात बाधित हो जाता है। उन्होंने बताया कि अपठनीय व जर्जर हो चुके सरकारी साइन बोर्ड को स्थानीय प्रशासन द्वारा हटवाकर खाली हुए स्थान पर मिट्टी भरकर सड़क चौक की चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है। इससे सड़क पर वाहनों और लोगों का आवागमन सुगम होगा, जिससे दुर्घटना की भी आशंका दूर होगी।

फुटपाथ की स्थिति

गहरे फुटपॉथ पर मिट्टी-गिट्टी डलवाना जरूरी वाहन चालक सुनील पांडेय और रामनगीना दुबे ने बताया कि साइन बोर्ड के पास करीब 500 फीट लंबी सड़क के पूरब का फुटपाथ गिट्टी और मिट्टी के अभाव में एक फीट गहरा हो गया है। इस कारण पक्की सड़क से वाहनों को बगल में उतारने से पलटने की आशंका बनी रहती है। इससे खासकर यात्री वाहन चालक भयभीत रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त चीजों को हटवाने से चौक के पास 7 से 8 फीट तक सड़क चौड़ी हो सकती है।

धाम की राह आसान

गुड्डू चौरसिया व गब्बर मियां कहते हैं कि भगवानपुर के इसी चौक से श्रद्धालु देश के प्राचीनतम मुंडेश्वरी मंदिर जाते हैं। अगर चौक से बोर्ड व खंभों तथा ठेला-खोमचा वालों को हटवा दिया जाए तो धाम तक जाने की राह भी आसान हो जाएगी। धाम परिसर में चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र, श्रावणी मेला, महाशिवरात्रि मेला, बसंतपंचमी मेला के अलावा मुंडेश्वरी महोत्सव में भाग लेने के लिए काफी श्रद्धालु इसी चौक से होकर जाते हैं। (भगवानपुर से अमरनाथ पांडेय) फोटो- 18 मई भभुआ- 3 कैप्शन- प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर स्थित मुंडेश्वरी पथ चौक पर लगे विभिन्न विभागों के साइनबोर्ड व खड़ी बाइक।

प्रश्नोत्तर

भगवानपुर के चौक पर सड़क चौड़ी करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
साइन बोर्ड और बिजली के खंभों को हटवाकर दूसरी जगह लगवाने से चौक वाली सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा सकती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।