गड्ढे उभरे अल्लीपुर वितरणी पथ से आसान नहीं रहा डगर

Mar 07, 2026 08:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

रामपुर और कुदरा प्रखंडों में करीब 12,000 लोग प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि अल्लीपुर वितरणी पथ की स्थिति खराब हो गई है। सड़क में गड्ढों के कारण वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यात्राओं में समय लग रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

गड्ढे उभरे अल्लीपुर वितरणी पथ से आसान नहीं रहा डगर

रामपुर व कुदरा प्रखंड की करीब 12 हजार आबादी हो रही है प्रभावित वाहनों का परिचालन करने में चालकों को झेलनी पड़ रही है परेशानी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के आरडी 184 से कुदरा जाने वाला अल्लीपुर वितरणी पथ बदहाल होने लगा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। इस बदहाल पथ की लंबाई 15 किमी. है, जिससे रामपुर प्रखंड के ठकुरहट, लिल्ली, थिलोई, दुबौली, सिसवार, कुदरा प्रखंड के अल्लीपुर, छोटका रमडिहरा, बड़का रमडिहरा, कझार आदि गांवों की करीब 12 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। गड्ढों की वजह से वाहनों का परिचालन करने में चालकों को परेशानी हो रही है।

सिसवार के जोखन सिंह, सतेन्द्र सिंह, रिशु सिंह, थिलोई के सुशील कुमार, अमित कुमार ने बताया कि इस पथ में इतने गड्ढे उभर आए हैं कि 25 मिनट की दूरी तय करने में करीब 50 मिनट लग जा रहा है। इस पथ से करीब 12 हजार आबादी का सरोकार है। सड़क खराब रहने से इतनी बड़ी आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन, इस समस्या का समाधान करने के प्रति संबंधित विभाग या स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक ठोस पहल नहीं की जा सकी है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी बदहाली का आलम यह है कि चार चक्का वाहन लेकर इस पथ में आने के लिए कोई चालक तैयार नहीं होते हैं। वह कहते हैं कि उस पथ में वाहन ले जाने पर तकनीकी खराबी हो सकती है। पाट्स टूट सकते हैं। पथ के खराब रहने से मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। इस पथ का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से करीब 10 वर्ष पूर्व कराया गया था। सड़क का जीर्णोंद्धार कराने के लिए कई बार विधायक व सांसद से कहा गया। लेकिन, उनके स्तर से अभी तक कुछ नहीं किया जा सका है। अब थक-हारकर किसी से कुछ कहना ही बंद कर दिए हैं। फोटो- 07 मार्च भभुआ- 6 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के दुबौली गांव के पास अल्लीपुर वितरणी पथ में शनिवार को दिखते उभरे गड्ढे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।