बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना
राजद कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार की विफलताओं के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून-व्यवस्था और अन्य समस्याओं का जिक्र किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार कैमूर जिले की अनदेखी कर रही है और रोजगार के लिए युवा अन्य राज्यों में जा रहे हैं।

कलेक्ट्रेट पर धरना के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार पर बोला हमला कहा, एनडीए सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह रही विफल (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
धरने का कारण
राजद कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, भ्रष्टाचार तथा कैमूर जिले की लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार आम जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल है। प्रदेश में विकास और सुशासन के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रही है।
कैमूर की उपेक्षा
कैमूर की जनता वर्षों से बुनियादी सुविधाओं और विकास की मांग कर रही है। लेकिन, सरकार की प्राथमिकताओं में कैमूर को लगातार पीछे धकेला जा रहा है। कई वक्ताओं ने कहा कि आए दिन हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। सरकार का अपराध नियंत्रण के बजाय प्रचार-प्रसार पर अधिक जोर है। खेती लगातार महंगी होती जा रही है। खाद, बीज, सिंचाई और डीजल की बढ़ती लागत ने किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दिया है। सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। युवक रोजगार के लिए दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों में जा रहे हैं। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के दावे भी हवा हवाई साबित हो रही है।
धारकों की शिकायतें
कैमूर की 16 लाख आबादी के लिए आज तक मेडिकल कॉलेज की स्थापना नहीं हो सकी है। धरना में पार्टी के जिलाध्यक्ष अकलू राम, भोला नाथ सिंह, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिंद, भभुआ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा, रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी अजीत सिंह, आशिफ मुन्ना खां, डॉ. पुनीत सिंह, संतोष कुमार सिंह, बबन लाल श्रीवास्तव,सिद्धेश्वर कुशवाहा, सचिचदानंद यादव, अनिल सिंह, ललन सिंह, विनोद प्रजापति, सुरेश सिंह, इस्लाम अंसारी, कमर खां, चंद्रमोहन पाल, विद्याधर कुशवाहा, श्यामलाल बिंद, सलमान खान, मुन्ना सिंह, मुकेश पटेल, अशोक यादव, रामदुलार यादव, धनंजय यादव, जनार्दन उपाध्याय, संतोष पटेल, असलम अंसारी, राजेंद्र प्रजापति, रोहित तिवारी, श्यामनारायण तिवारी, जगनारायण यादव, देवराज पाल, मीरा देवी, गुदरी शर्मा, नंदकुमार सिंह, संदीप राम, मनोज राजभर, जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र खरवार, नेबुलाल बिंद, सुरेश सिंह, सत्यम सिंह, सत्येंद्र यादव, मारवाड़ी शाह, रामचंद्र बिंद आदि थे। फोटो-17 जून भभुआ- 5 कैप्शन- भभुआ शहर के लिच्छवी भवन के पास बुधवार को मांगों के समर्थन में धरना देते राजद कार्यकर्ता。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


