पंचायत स्तर पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाएगा राजद

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

चांद प्रखंड की बैठक में नीट पेपर लीक और कस्टम ड्यूटी वृद्धि की निंदा की गई। बैठक में पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने की चर्चा हुई। चांद पंचायत के बीडीसी गोरख गुप्ता ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कई नेताओं ने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।

पंचायत स्तर पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाएगा राजद

चांद प्रखंड की बैठक में नीट पेपर लीक व कस्टम ड्यूटी वृद्धि की निंदा पंचायत समिति सदस्य गोरख गुप्ता ने ग्रहण की राजद की सदस्यता (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय चांद के महावीर मंदिर परिसर में राजद की चांद प्रखंड कमेटी की बैठक हुई।

बैठक का संचालन

बैठक प्रभारी संतोष कुमार सिंह एवं जनार्दन उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने की। बैठक में संगठन विस्तार, समसामयिक मुद्दों तथा पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चांद प्रखंड की सभी पंचायतों में 11 सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी। नेताओं ने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। इसके साथ ही गांव-गांव में पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया गया।

नीट पेपर लीक और कस्टम ड्यूटी की निंदा

बैठक में प्रभारी संतोष कुमार ने नीट पेपर लीक मामले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि इस घटना ने लाखों छात्रों एवं अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। सोना पर कस्टम ड्यूटी छह प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किए जाने के निर्णय की भी आलोचना की गई। नेताओं ने इसे आमलोगों और व्यवसायियों पर अतिरिक्त बोझ बताया।

राजद में नई सदस्यता

इस दौरान चांद पंचायत के बीडीसी गोरख गुप्ता को प्रभारी संतोष कुमार सिंह एवं बबन श्रीवास्तव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर पशुपतिनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, जितेंद्र यादव, कन्हैया यादव, राजू चौहान, राकेश प्रजापति, शमशेर बहादुर सिंह, प्रेम कुमार गुप्ता, अनुज कुमार गुप्ता, सुनील सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो- 19 मई भभुआ- 18 कैप्शन- चांद प्रखंड के शिव मंदिर परिसर में बैठक करते राजद कार्यकर्ता।

सामान्य प्रश्न

चांद प्रखंड की बैठक में किस मुद्दे की निंदा की गई?
चांद प्रखंड की बैठक में नीट पेपर लीक और कस्टम ड्यूटी वृद्धि की निंदा की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।