ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआराजद ने समारोहपूर्वक मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती (पेज चार)

राजद ने समारोहपूर्वक मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती (पेज चार)

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जननायक के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन जिलाध्यक्ष ने कहा, कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में किया बेहतर...

राजद ने समारोहपूर्वक मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती (पेज चार)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआMon, 24 Jan 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पार्टी कार्यकर्ताओं ने जननायक के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

जिलाध्यक्ष ने कहा, कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में किया बेहतर बदलाव

भभुआ। हिन्दुस्तान संवाददाता

राजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई। जिलाध्यक्ष अकलू राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले जननायक के तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। फिर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष अकलू राम ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपर्ण परिवर्तन किया है। उनके द्वारा शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन कर पठन-पाठन को बहुत ही सरल बनाया गया, ताकि छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं हो सके। कई कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जननायक ने शिक्षा के अलावा गरीब, शोषित व अतिपिछड़ों के हक के लिए भी कई ठोस पहल की थी।

कार्यक्रम में भभुआ विधायक भरत बिंद, सुरेश सिंह, अवधेश कुशवाहा, जनार्दन उपाध्याय, बनारसी सिंह यादव, सुबास यादव, इस्लाम अंसारी, कमर खां, रामरेखा राम, छेदी यादव, बिरजू पटेल, श्यामनारायण तिवारी, मुन्ना सिंह, राजललन सिंह यादव, मुकेश सिंह, चिंटू कुमार, श्यामलाल बिंद, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें