बाजार में 20-25 प्रतिशत बढ़ गई खाद्य पदार्थों की महंगाई

Feb 25, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

होली के त्योहार में खाद्य पदार्थों के दामों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आटा, मैदा, रिफाइन, तेल और घी जैसे जरूरी सामान महंगे हो गए हैं। इससे गरीब परिवारों को मेहमाननवाजी में दिक्कत हो सकती है। महंगाई ने त्योहार का बजट बिगाड़ दिया है।

बाजार में 20-25 प्रतिशत बढ़ गई खाद्य पदार्थों की महंगाई

होली त्योहार में किचन का बजट बिगाड़ सकता है खाद्य पदार्थों के बढ़े दाम आटा, मैदा, रिफाइन, तेल, चीनी से लेकर डालडा और शुद्ध घी की कीमत बढ़ी खाद्य पदार्थों की कीमत में हुई वृद्धि पर एक नजर (रुपए प्रति किलो) खाद्य पदार्थ वर्ष 2026 वर्ष 2026 आटा 38-40/- 30/- मैदा 36-40/- 30-32/- सूजी 34/- 30/- चीनी 48-50/- 42-44/- डालडा 70/- 60/- बेसन 100-120/- 80/- सरसो 170-180/- 120/- रिफाइन 120-130/- 100/- पाम ऑयल 110/- 100/- शुद्ध घी 1400-15000/- 1000-1200/- इंट्रो कैमूर में पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल खाद्य पदार्थ के मूल्यों में 20-25 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इससे खासकर गरीब परिवारों को होली त्योहार में परेशानी हो सकती है।

महंगाई की वजह से होली में किचन का बजट गड़बड़ा सकता है। क्योंकि बाजार में आटा, मैदा, रिफाइन, तेल, चीनी से लेकर डालडा और शुद्ध घी तक की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इससे उन्हें मेहमाननवाजी करने में दिक्कत आ सकती है। इच्छा के अनुसार पकवान पकाने में महंगाई बाधा डाल सकती है। (पटना का टास्क) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। महंगाई एक बार फिर से किचन का बजट बिगाड़ती दिख रही है। खाद्य पदार्थों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बाजार में 30 रुपए किलो बिकने वाला आटा 38-40 रुपए बिक रहा है। डालडा की कीमत में प्रति किलो 10 रुपए की वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष डालडा 60 रुपए किलो बिक रहा था। लेकिन, मंगलवार को 70 रुपए किलो बिका। सरसो तेल की कीमत में भी प्रति लीटर 50-60 रुपये का उछाल आया है। भभुआ शहर के समाहरणालय पथ के किराना दुकानदार छठु केसरी बताते हैं कि थोक मंडी में कीमत बढ़ी है। ढुलाई खर्च अलग से देना पड़ता है। पुराना चौक पथ की एक किराना दुकान में खाद्य पदार्थ की खरीदारी कर रहीं भगवानपुर की सुमन देवी व सेमरियां की ललिता देवी ने बताया कि रिफाइन के दाम में प्रति किलो 20-30 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष होली में रिफाइन 100 रुपए किलो खरीदी थी। लेकिन, इस बार 120-130 रुपए किलो मिल रहा है। पाम ऑयल के दाम भी 10 रुपए प्रति किलो बढ़ा है। 100 रुपए किलो बिकने वाला पाम ऑयल मंगलवार को 110 रुपए किलो बिक रहा था। भभुआ शहर के वार्ड 18 की सरोज देवी ने बताया कि बाजार में सबसे ज्यादा महंगी शुद्ध घी है। पिछली साल शुद्ध घी हजार-बारह सौ रुपए किलो मिल रही थी। लेकिन, आज बाजार में इसकी कीमत 14-15 सौ रुपए किलो हो गई है। क्यों बढ़ रहा आटे का दाम? आटा कारोबारी राजीव गुप्ता ने बताया कि आटे के दाम में बढ़ोतरी का मुख्य कारण बाजारों में गेहूं का महंगा होना है। बाजार में पुराना गेहूं महंगा हो गया है। किसानों के पास भी गेहूं की कमी हो गई है। एक माह बाद फसल कटेगी तो कुछ सस्ती होगी। तब आटा के दाम में कुछ कमी हो सकती है। लेकिन, पास में खड़े ग्राहक रोहित राज ने कहा कि जिस चीज की कीमत एक बार बढ़ जाती है, फिर कहां कम होती है। होली में पुआ-पकवान बनाने में आड़े आएगी महंगाई सब्जी मंडी रोड में किराना दुकान से सामान खरीद रहे राजवंश राम व डोमन बिंद ने कहा कि कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसकी कीमत बाजार में नहीं बढ़ी है। हर साल दाम में वृद्धि हो रही है। ऐसे में होली के अवसर पर घरों में पुआ-पकवान बनाने में तो दिक्कत होगी। घी, तेल, आटा, मैदा, सूजी खरीदेंगे तो जरूर पर उसकी मात्रा कम करनी पड़ेगी। ऐसे में घर आनेवाले लोगों की मेहमाननवाजी अच्छे से नहीं हो पाएगी। इधर-उधर से इकट्ठा करते हैं लकड़ी-उपला भभुआ शहर के राजेश कुमार व रंजित कुमार ने बताया कि होलिका दहन करने के लिए वह हर वर्ष लकड़ी और उपले का प्रबंध इधर-उधर से कर लेते हैं। मुहल्ले में घूमकर गोइठा मांग लेते हैं, जबकि लकड़ी का प्रबंध चंदा में मिले पैसों से करते हैं। कम होने पर अपने पास से युवाओं की टोली पैसा मिलकार लकड़ी खरीदती है। बाजार में लकड़ी के दाम में भी वृद्धि हुई है। 100 रुपए पसेरी बिकनेवाली 150 रुपए बिक रही है। सम्मत गोसाईं में कई क्विंटल लकड़ी का इंतजाम करना पड़ता है। फोटो- 25 फरवरी भभुआ- 3 कैप्शन- भभुआ शहर के चौक बाजार जानेवाले पथ की एक किराना दुकान से खाद्य सामग्री की खरीदारी करते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।