Bhabua News: सावन की आहट: हरी चूड़ियों और साड़ियों की बढ़ी मांग
Bhabua News: धान की रोपनी के बीच बाजार में हरे रंग की चूड़ियों और साड़ियों की खरीदारी हो रही है। महिलाएं बंग्लोर सिल्क पर मधुबनी वर्क साड़ियों को ज्यादा पसंद कर रही हैं। सावन के महीने में विशेष त्यौहारों के लिए पहले से ही शृंगार सामग्री जुटाई जा रही है।

Bhabua News: धान की रोपनी के बीच बाजारों की लौटी रौनक, शृंगार सामग्री भी बिक रही बंग्लोर सिल्क पर मधुबनी वर्क साड़ी को महिलाएं कर रही हैं ज्यादा पसंद (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। सावन मास 30 जुलाई से शुरू होगा। इसको लेकर बाजार में हरे रंग की चूड़ियों, साड़ियों, मेहंदी और शृंगार सामग्री की महिलाएं खरीद कर रही हैं। धान की रोपनी के समय बाजार की रौनक लौट आई है। दुकानदार नुर्शीद अहमद ने बताया कि उनकी दुकान में कटिंग, वेलवेट टच, स्पार्कल, सीप, लहठी, मेटल आदि की हरी चूड़ियों उपलब्ध है। मेहंदी भी कई कंपनियों की मंगवायी गई है। महिलाएं अभी से ही खरीदारी करने लगी हैं।
महिलाओं की पसंदीदा साड़ियाँ
रमेश अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं को सिल्क, जॉर्जेट, कॉटन, मिक्स्ड फैब्रिक की साड़ियां महिलाओं को पसंद आती हैं। इन साड़ियों में चुनरी प्रिंट खासा पसंद की जा रही है। गोल्डेन बॉर्डर की लाइट वेट प्लेन साड़ी, लाइट वेट चुनरी प्रिंट जॉर्जेट साड़ी, तांत की कलरफुल साड़ियां इस बार ट्रेंड में हैं। बंग्लोर सिल्क पर मधुबनी वर्क साड़ी भी उन्हें पसंद आ रही है। बाजार में सबसे ज्यादा हरे रंग की साड़ियां बिक रही हैं। खेतों में भी चारों ओर हरियाली दिख रही है। धान की रोपनी करने के बाद युवाओं का दल बाबा धाम के लिए रवाना होगा। रेखा देवी व मंजू देवी ने बताया कि सावन में सोमवार व्रत, शिव पूजा, हरियाली तीज के दौरान हरे रंग के परिधान और चूड़ियां पहनने की परंपरा है। इसलिए वह पहले से ही खरीदारी कर रही हैं।


