
एसवीपी कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई
सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. जगजीत सिंह, अवधेश कुमार, बदन पांडेय, बोधन प्रसाद और कृष्णा ठाकुर को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि सेवा निवृत्ति एक नए जीवन की शुरुआत है। समारोह भावनात्मक माहौल में सम्पन्न हुआ।
शिक्षा जगत को समर्पित सेवाओं के लिए पांच कर्मियों को किया गया सम्मानित भावनात्मक माहौल में शिक्षकों और कर्मचारियों ने साझा किए स्मरणीय अनुभव (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा व संचालन उर्दू विभाग के डॉ. सैय्यद अशहद करीम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के छात्रों द्वारा प्रस्तुत ागीत से हुआ। सेवानिवृत्त कर्मियों प्रो. जगजीत सिंह, अवधेश कुमार, बदन पांडेय, बोधन प्रसाद एवं कृष्णा ठाकुर का पुष्पगुच्छ प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। सम्मान क्रम में कविता पाठ सत्येन्द्र कुमार ने किया, जबकि भावपूर्ण भाषण प्रदीप कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।
वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मियों के शिक्षण, प्रशासनिक दक्षता एवं अनुशासनपूर्ण सेवाकाल की सराहना की। अतिथि वक्ताओं एवं आमंत्रित वक्ताओं ने कहा कि इन कर्मियों का योगदान महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास में सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रधानाचार्य डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सेवा निवृत्ति अंत नहीं, बल्कि अनुभवों से भरे नए जीवन की शुरुआत है। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। अंत में प्रो. केशवर प्रसाद भारती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह भावनात्मक माहौल और आत्मीय स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




