Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsResidents Demand Widening of Narrow Bridge in Bhabhua to Alleviate Traffic Jam
पुलिया सकरी रहने से सड़क पर अक्सर लगता है जाम

पुलिया सकरी रहने से सड़क पर अक्सर लगता है जाम

संक्षेप: भभुआ के अष्टभुजी चौक पर स्थित पहाड़िया दाईं नहर की पुलिया संकरी होने के कारण शहरवासियों को लगातार जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग वर्षों से पुलिया के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Wed, 12 Nov 2025 08:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

शहरवासी काफी दिनों से पुलिया के चौड़ीकरण कराने की कर रहे मांग बोल शहरवासी, सिंचाई विभाग व नगर परिषद प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के अष्टभुजी चौक पर स्थित पहाड़िया दाईं नहर की पुलिया सकरी होने के कारण यहां आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इस पुलिया से होकर गुजरने वाले वाहनों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है, जिससे राहगीरों, चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पटेल चौक और जयप्रकाश चौक पर अक्सर जाम रहने के कारण चैनपुर की ओर से आने वाले वाहन चालक बिजली कॉलोनी होते हुए अष्टभुजी मोड़ से मोहनियां की ओर निकलते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नहर पर बनी पुलिया इतनी संकरी है कि दो वाहन एक साथ पार नहीं कर पाते, जिससे यातायात बाधित हो जाता है। स्थानीय लोगों प्यारे लाल व श्याम सुंदर बताते हैं कि पुलिया का चौड़ीकरण करने की मांग वर्षों से की जा रही है। कई बार नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने ठोस कदम नहीं उठाया गया है। परिणामस्वरूप यह पुलिया ज्यों की त्यों पड़ी हुई है और जाम की समस्या लगातार बनी रहती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया का चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और अष्टभुजी चौक पर जाम की समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुलिया से होकर भगवानपुर और अधौरा के लिए वाहन आते-जाते हैं। जबकि नहर पथ से कई इलाकों में जाया जाता है। इस उपयोगी पुलिया का चौड़ीकरण कर दिया जाता, तो राहगीरों, यात्रियों व वाहन चालकों को सुविधा होती। शहर के प्रमुख चौराहों में पटेल चौक और जेपी चौक भी है। इन चौक से होकर काफी वाहन भगवानपुर व अधौरा के लिए जाते हैं। लेकिन, दो वाहन एक साथ अप-डाउन करने की स्थिति में जाम की समस्या बन जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से पुलिया का चौड़ीकरण करने की मांग की है। फोटो-12 नवंबर भभुआ- 11 कैप्शन- शहर के पहाड़ियां दाईं नहर पर बनी पुलिया से बुधवार को होकर जाती कार और आते-जाते लोग।