डीएम के निर्देश के बाद भी खराब सोलर लाइट की नही हो रही मरम्मत

Mar 08, 2026 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

पेज चार की बॉटम खबर पेज चार की बॉटम खबर डीएम के निर्देश के बाद भी खराब सोलर लाइट की नही हो रही मरम्मत ग्रामीण इलाको में रोज

डीएम के निर्देश के बाद भी खराब सोलर लाइट की नही हो रही मरम्मत

पेज चार की बॉटम खबर डीएम के निर्देश के बाद भी खराब सोलर लाइट की नही हो रही मरम्मत ग्रामीण इलाको में रोज खराब हो रही सोलर लाइट, अंधकार से बढ़ रही समस्या दिन प्रतिदिन खराब हो रहे सोलर लाइट के गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर गांव के विभिन्न वार्डों में ब्रेडा कंपनी से लगाए गए सोलर लाइट खराब होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। जिससे हर रोज लाइट खराब होने से गांव के गलियों में अंधकार की समस्या बढ़ गई है। जिस समस्या पर प्रखंड पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी, पंचायत सचिव,मुखिया और वार्ड सदस्य का कोई ध्यान नहीं जा रहा है।

ग्रामीण बार-बार खराब सोलर लाइट को ठीक करने के लिए गुहार लगा रहे हैं। फिर भी टालमटोल किया जा रहा है। वार्ड सदस्यों से पूछने पर उनके द्वारा बताया जाता है कि अपने वार्ड के खराब सोलर लाइट को ठीक करने के लिए सूची बनाकर पंचायत सचिव को दिया गया है। पंचायत सचिव से पूछने पर वह भी मात्र सोलर लाइट ठीक करवाने का आश्वासन ही देती आ रहे हैं। जबकि सोलर लाइट खराब होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। समाजसेवियों द्वारा बताया जाता है कि खराब सोलर लाइट की मरम्मत करवाने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला के अफसर के साथ बैठक कर निर्देश दिया गया था। फिर भी डीएम के बैठक के निर्देशों का पंचायत में अब तक पालन नहीं नजर आ रहा है। इससे गलियों में जल्द ही खराब हो रहे सोलर लाइट के गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिससे ग्रामीणों में अंधकार की बढ़ रही समस्या के प्रति आक्रोश भी नजर आने लगा है। ग्रामीण रघुनंदन कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सोलर लाइट योजना में गुणवत्ता का अभाव दिख रहा है। जिससे गड़बड़ी सहित कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। भगवानपुर गांव के विभिन्न मुहल्लो में लगे हैं सैकड़ो सोलर लाइट भगवानपुर। स्थानीय गांव के विभिन्न मुहल्लो में सैकड़ो सोलर लाइट प्रखण्ड प्रशासन व पंचायतो द्वारा लगाए गए हैं। लेकिन सोलर लाइट लगने के कुछ ही दिनो बाद खराब हो गए,जिनका पंचायत द्वारा मरम्मत नही कराया जा रहा हैं। सोलर लाइट खराब की शिकायत पंचायत के मुखिया व बीडीसी से कई बार किया गया लेकिन आश्वासन के सिवा अब तक कुछ नही हुआ। सोलर लाइट खराब होने से गली से रात को गुजरने वालो को अंधेरा में गिरकर घायल होने की बराबर आशंका बनी रहती हैं। यहां तक की अधेंरे में कई बच्चे,महिलाए व बृद्ध लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। भगवानपुर गांव के विभिन्न मुहल्लो के लोगो ने खराब पडे़ सोलर लाइट की मरम्मति की मांग प्रखण्ड प्रशासन से की हैं। ताकि समस्या का समाधान हो सकें। ए.स. फोटो परिचय 8-भभुआ-06-भगवानपुर गांव के कृष्णा दूबे के दरवाजे के पास का खराब सोलर लाइट

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।