गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी थानों को किया गया हाई अर्लट

Jan 25, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज तीन की लीड खबर पेज तीन की लीड खबर गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी थानों को किया गया हाई अर्लट गणतंत्र दिवस पर मुख्य

गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी थानों को किया गया हाई अर्लट

पेज तीन की लीड खबर गणतंत्र दिवस पर जिले के सभी थानों को किया गया हाई अर्लट गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 225पुलिस अफसर व जवान तैनात शहर के प्रत्येक चौक चौराहो व संवेदनशील स्थानों पर की गयी अफसरों की प्रतिनियुक्ति जिले के मुख्य झंडोतोलन स्थल जगजीवन स्टेडियम की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था में जिला मुख्यालय में 225पुलिस अफसर व जवान तैनात किए गए। जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल जगजीवन स्टेडियम में 75पुलिस अफसर व 150पुलिस जवान चौकस व्यवस्था में तैनात किया गया हैं। शहर के प्रत्येक चौक चौराहो व संवेदनशील स्थानों पर अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गयी हैं।

जिले के मुख्य झंडोतोलन स्थल भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम की विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी हैं। वही गणतंत्र दिवस 26जनवरी पर सोमवार को जिले के सभी थानो को हाई अर्लट किया गया। जिले के विभिन्न प्रखण्डो में स्थापित सरकारी भवनो व महत्वपूर्ण स्थलो की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर शहर के जगजीवन स्टेडियम स्थित मुख्य समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखी गयी। मुख्य समारोह स्थल के चारो तरफ भारी संख्या में पुलिस अफसर व जवानो को अत्याधुनिक हथियारो से लैंस कर ड्यूटी लगायी गयी। मुख्य समारोह स्थल जगजीवन स्टेडियम में बम निरोधक दस्ता के जवान व मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लेकर जवान तैनात किए गए है। जवानो द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच कर प्रवेश कराया जाएगा। मुख्य समारोह स्थल पर सादे लिबास में भी पुलिस अफसर व जवान भ्रमणशील रहेगे। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रो में सधनता से पेट्रोलिंग गस्ती लगातार करने को कहा गया है। जिले के सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में असमाजिक तत्वो पर निगरानी रखते हुए उनको चिन्हित कर कानुनी कार्रवाई की जाएगी। वही एसपी के निर्देश पर भभुआ व मोहनियां बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जवानो को तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनो को सुचारु रुप से गतिशील करने पर नजर रखेगे। मुख्यालय डीएसपी व एसडीपीओ करेगे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भभुआ। गणतंत्र दिवस पर मुख्यालय डीएसपी गजेन्द्र कुमार, भभुआ अनुमण्डल के एसडीपीओ मनोरंजन भारती व मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखने के लिए कड़ी निगरानी के लिए इंस्पेक्टर व सभी थानाध्यक्षो को जिम्मेवारी सौपी है। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा पुलिस अफसर व जवानो के साथ रविवार को बैठक कर गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था में भ्रमणशील रहने का निर्देश जारी किया है। हि.प्र. भभुआ व मोहनियां में ट्रैफिक व्यवस्था में चौकस रहेगे जवान भभुआ। गणतंत्र दिवस पर भभुआ व मोहनियां में वाहनो का परिचालन सुव्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में पुलिस अफसर व जवान चौकस रहेगे। जिले के भभुआ व मोहनियां बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस अफसर व जवानो को तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहनो को सुचारु रुप से गतिशील करने के लिए यातायात व्यवस्था को बदला गया है। एसपी के निर्देश पर भभुआ व मोहनियां बाजार में सोमवार को बड़े वाहनो का आवागमन वर्जित किया गया है। हि.प्र. फोटो परिचय 25-भभुआ-03-गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर रविवार की शाम शहर के कचहरी मुख्य सड़क पर वाहन की जांच करते नगर थानाध्यक्ष व अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;