लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा

Jan 20, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शोभायात्रा खरिगावा चौराहा से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने कोहिरा नदी से जल भरी और यज्ञ मंडप की ओर बढ़े। यज्ञ में जल मातृका, स्थल, जीव, वरुण एवं भूमि पूजन के साथ व्रत कथा का आयोजन होगा। यज्ञशाला में नौ कुंड बनाए गए हैं, जहाँ संत धनेश्वर आचार्य जी विराजमान हैं।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकली शोभायात्रा

कोहिरा नदी से जलभरी कर पांच घंटे में पूरी की आठ किमी. की यात्रा जल मातृका, स्थल, जीव, मातृका, वरुण एवं भूमि पूजन किया गया (पेज चार) चैनपुर, एक संवाददाता। श्रीलक्ष्मी नारायण महाजन की शुरुआत शोभायात्रा के साथ शुरू हुई। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे खरिगावा चौराहा से गाजा-बाजा व वाहनों के साथ महिला-पुरुष श्रद्धालु कोहिरा नदी के तट पर पहुंचे। संत श्री धनेश्वराचार्य जी महाराज इसकी अगुवाई कर रहे थे। वेद मंत्रोच्चार के साथ जल मातृका पूजन, स्थल मातृका पूजन, जीव मातृका पूजन, वरुण एवं भूमि पूजन के बाद यजमानों को वेद मंत्र उपचार से अभिसिंचित कर स्नान कराया गया।

इसके बाद कलश में जलभरी कर श्रद्धालु खरिगावां स्थित यज्ञ मंडप के लिए रवाना हुए। आठ किमी. की दूरी पांच घंटों में तय कर श्रद्धालु यज्ञ मंडप के पास पहुंचे। भगवान महादेव के आधिपत्य में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अरणी मंथन का कार्यक्रम शुरू किया गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन भागवत कथा एवं श्रीराम कथा होगी। लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर बांस से भव्य यज्ञशाला बनाई गई है। यज्ञशाला में नौ कुंड बनाए गए हैं। यज्ञशाला के बाहरी आवरण पर विभिन्न कुंड का निर्माण किया गया है, जिसे मजबूत दीवार से बंद किया गया है। यज्ञशाला के ठीक बगल में कुटिया का निर्माण किया गया है, जिसमें संत धनेश्वर आचार्य जी विराजमान हैं। इनके दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। फोटो- 20 जनवरी भभुआ- 13 कैप्शन- चैनपुर प्रखंड के खरिगावां में मंगलवार से शुरू श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।