आरटीई दाखिले वाले बदल सकते हैं स्कूल, भेजा गया एसएमएस
जिले के विद्यालय में आरटीई दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को राहत मिली है। जिला कार्यालय ने चयनित आवेदकों को एसएमएस भेजकर स्कूल चयन में बदलाव का मौका दिया है। ज्ञानदीप पोर्टल पर लॉगिन करके अभ्यर्थी संशोधन कर सकते हैं, लेकिन सत्यापन बीईओ कार्यालय में कराना अनिवार्य है।

जिला अनुमोदन के बाद खुला विकल्प, ज्ञानदीप पोर्टल पर कर सकेंगे बदलाव ऑनलाइन संशोधन के बाद बीईओ कार्यालय में सत्यापन कराना अनिवार्य (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के विद्यालय में आरटीई दाखिले को लेकर अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिला कार्यालय की ओर से चयनित आवेदकों को एसएमएस भेजकर स्कूल चयन में बदलाव का मौका दिया गया है। यह सुविधा जिला स्तर पर अनुमोदन मिलने के बाद शुरू की गई है, ताकि अभ्यर्थी अपनी सुविधा और प्राथमिकता के अनुसार स्कूल का चयन कर सकें। निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को ज्ञानदीप पोर्टल पर अपने रजिस्ट्रेशन आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
इसके बाद चुने गए स्कूल में संशोधन कर अंतिम रूप से सबमिट कर सकेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करना पर्याप्त नहीं होगा। आवेदन को मान्य कराने के लिए संबंधित बीईओ कार्यालय में जाकर सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि यह अवसर सीमित समय के लिए है। ऐसे में अभ्यर्थी समय रहते पोर्टल पर बदलाव कर लें और सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी कर लें। लापरवाही की स्थिति में स्कूल चयन का मौका छूट सकता है, जिससे नामांकन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। (भभुआ से दीपक पांडेय)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


