ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआकोरोना महामारी को लेकर रामनवमी शोभायात्रा स्थगित

कोरोना महामारी को लेकर रामनवमी शोभायात्रा स्थगित

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कई कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित, श्रीराम नवमी शोभा यात्रा संचालन समिति की बैठक में लिए गए कई...

कोरोना महामारी को लेकर रामनवमी शोभायात्रा स्थगित
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSun, 11 Apr 2021 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कई कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित

श्रीराम नवमी शोभा यात्रा संचालन समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

भभुआ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

श्रीराम नवमी शोभा यात्रा संचालन समिति की बैठक रविवार को शहर के सती माता मंदिर वार्ड 11 में हुई। अध्यक्षता ठाकुर रामनगीना लाल व संचालन संतोष खरवार ने की, जिसमें श्रीराम नवमी शोभा यात्रा संचालन समिति के यात्रा प्रमुख दिनेश गुप्ता ने कार्यक्रमों की घोषणा की। बताया गया कि 13 अप्रैल को भारतीय नववर्ष उत्सव धूमघाम से मनाने का निर्णय लेते हुए सभी घरों व प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। अपने क्षेत्र को सुसज्जित करने वाली पूजा समितियों को सम्मानित किया जाएगा। उसी दिन सुबह छह बजे से एकता चौक से कोविड- 19 के मार्गदर्शन का अनुपालन करते हुए प्रभातफेरी निकाली जाएगी।

बताया गया कि बैठक में आठ बजे रात में सती माता मंदिर में भारत माता का पूजन करने का निर्णय लिया गया है। 21 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन सुबह छह बजे से नगर में प्रभातफेरी व दोपहर में नगर के सभी मंदिरों एवं घरों में भगवान श्रीराम का प्रकट उत्सव मनेगा। शाम सात बजे शहरवासियों द्वारा दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण शोभायात्रा स्थगित की गई है। बैठक में अरविन्द आर्य, संतोष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भुवनेश्वर सिंह, अमरनाथ गुप्ता, दीनानाथ गिरी, संजय केशरी, अनुराग पाण्डेय, बिरजू पटेल सहिंत कई थे।

भाजपा ने पीएचसी पर मनाया टीका उत्सव

भभुआ। पीएम नरेन्द्र मेादी के आह्वान पर रविवार ज्योतिबा राव फूले की जयंती से 14 अप्रैल तक भीम राव आंबेडकर की जयंती तक टीका उत्सव मनाया जाएगा। रविवार को शहर के भभुआ पीएचसी में टीका उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय, संतोष खरवार, निलेश सिंह, दिनेश गुप्ता, अमित कुमार, संतोष गुप्ता, मनेाज सिंह सहित कई शामिल हुए। हि.प्र.

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें