Bhabua News: रक्षाबंधन पर विद्यालयों में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रक्षाबंधन पर विद्यालयों में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की दिखी झलक, कजरी, झूमर जैसे गीत गाए

Bhabua News: रक्षाबंधन पर विद्यालयों में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता

Bhabua News: रक्षाबंधन पर विद्यालयों में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता राखी बनाने के लिए रंग-बिरंगे रेशमी धागों, मोतियों, रिबन, ऊन, कागज, सजावटी तथा पर्यावरण अनुकूल सामग्री का किया उपयोग सांस्कृति कार्यक्रमों में रक्षाबंधन और सावन पर आधारित गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की दिखी झलक, कजरी, झूमर जैसे गीत गाए (युवा पेज) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्षाबंधन पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के संत लॉरेंट्ज इंग्लिश स्कूल में रक्षाबंधन पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

रक्षाबंधन पर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा

छात्र-छात्राओं ने अपनी कला एवं सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रेशमी धागों, मोतियों, रिबन, ऊन, कागज एवं अन्य सजावटी तथा पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों का प्रयोग कर आकर्षक राखियां तैयार की। बच्चों की बनाई राखियों में उनकी कल्पनाशीलता, मेहनत और कलात्मक कौशल की झलक देखने को मिली। रक्षाबंधन के प्रसिद्ध गीत 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ की मधुर धुन से विद्यालय परिसर गूंज उठा। पूरा वातावरण प्रेम, उमंग और भाई-बहन के स्नेह की भावना से सराबोर हो गया। विद्यालय की चेयरपर्सन पिंकी तिवारी व निदेशक विजय तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार स्वाइन ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को समझने का भी अवसर है। बच्चों को रक्षाबंधन के सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व से परिचित कराया गया।

राखी बनाओ प्रतियोगिता का महत्व

राखी निर्माण के माध्यम से उनमें रचनात्मकता, धैर्य, एकाग्रता, कलात्मक कौशल एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाध्यापक बिभव कुमार पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फोटो-27 अगस्त भभुआ- कैप्शन- भभुआ शहर के संत लॉरेंट्ज इंग्लिश स्कूल में रक्षाबंधन पर गुरुवार को राखी बनाकर प्रदर्शित करते छात्र-छात्रा। न्यू प्राथमिक विद्यालय की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा रामपुर, एक संवाददाता। रक्षाबंधन को ले निरबिसपुर न्यू प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने बिंदी, मोती, रंगीन कागज, गोंद, टेप आदि सामग्री का उपयोग कर आकर्षक राखियां बनाईं। बच्चों द्वारा तैयार रंग-बिरंगी राखियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान शिक्षक धीरज कांत रजक के नेतृत्व में किया गया। शिक्षिका कुमारी काजल मिश्रा एवं शिक्षक सत्यानंद सिंह के मार्गदर्शन और देखरेख में कार्यक्रम का संचालन हुआ। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनात्मकता बढ़ती है तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। फोटो-27 अगस्त भभुआ- कैप्शन- न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।

मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

सेमरियां स्कूल में मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित भभुआ। भभुआ प्रखंड स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरियां में गुरुवार को मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। स्कूल की छात्राओं ने रसोइया व आपस में एक-दूसरे को मेंहदी लगाकर अपनी कला को प्रदर्शित कर खुशियों का इजहार किया। प्रधानाध्यापक रामाश्रय द्विवेदी ने छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनके हौसले को बढ़ाया। फोटो-27 अगस्त भभुआ- कैप्शन- न्यू प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: रक्षाबंधन पर विद्यालयों में आयोजित हुई राखी प्रतियोगिता