Bhabua News: शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Bhabua News: भभुआ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, स्वच्छता और सुविधाओं पर जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने शिक्षकों के वेतन, मध्याह्न भोजन योजना और बालिकाओं की सुविधाओं के समय पर निपटान के निर्देश दिए। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने की आवश्यकता बताई गई।

Bhabua News: विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, स्वच्छता और सुविधाओं पर दिया गया जोर समय पर वेतन भुगतान और मध्याह्न भोजन की नियमित निगरानी का निर्देश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता।
शिक्षा बैठक
समाहरणालय के सभाकक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी कुमार अनुराग की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सह मध्याह्न भोजन योजना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान सह माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन
जिला पदाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) और पीएम श्री विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी विद्यालयों का नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने को कहा। शिक्षकों के वेतन का भुगतान समय पर करने तथा अवकाश स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने का भी निर्देश दिया।
मध्याह्न भोजन योजना
बैठक में मध्याह्न भोजन योजना के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन पर विशेष जोर दिया गया। योजना का लगातार अनुश्रवण करने को कहा गया, ताकि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन मिल सके। बालिकाओं की सुविधाओं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
सुरक्षित वातावरण
साथ ही सभी विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। सभी पदाधिकारी समन्वय के साथ कार्य कर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएं।


