सुविधा के अभाव में लाखों से निर्मित शौचालय बेकार
बेलांव में 7.50 लाख रुपये से निर्मित सार्वजनिक शौचालय अनुपयोगी बन गया है। अंदर धूल जमी है और असामाजिक तत्व गंदगी फैला रहे हैं। पानी की सुविधा नहीं होने के कारण लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। शौचालय की देखरेख के लिए कोई कर्मी नहीं है।

चापाकल की मरम्मत नहीं कराई जा रही, अंदर में फर्श पर जमी है धूल असामाजिक तत्व द्वारा फैलायी जा रही गंदगी, सफाई का प्रबंध तक नहीं (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय बेलांव में 7.50 लाख रुपये से निर्मित सार्वजनिक शौचालय संसाधन के अभाव में अनुपयोगी बनकर रह गया है।
सार्वजनिक शौचालय की स्थिति
इसके अंदर के फर्श पर धूल जमी है। यहां असामाजिक तत्व के लोग भी अड्डा जमाते हैं। उनके द्वारा यहां गंदगी फैलायी जा रही है। यहां उपयोग के लिए समुचित पानी का प्रबंध नहीं है। चापाकल की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। पानी की सुविधा नहीं होने की वजह से आमजन इस सार्वजनिक शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। बताया गया है कि भगवानपुर पथ में हेड ब्रेकर से उत्तर जिला परिषद द्वारा 15वें वित्त आयोग की राशि 748400 रुपये से इसका निर्माण वित्तीय वर्ष 2023-024 में कराया गया था।
शौचालय की विशेषताएँ
इसमें 2 सीट महिला और 2 सीट वाला शौचालय पुरुष के लिए बनाया गया है। इसकी देखरेख के लिए कोई कर्मी तक नहीं है। बेलांव के राजू अंसारी व भोरेयां के सतेन्द्र शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराकर अच्छा काम किया गया है। क्योंकि यहां सार्वजनिक शौचालय नहीं है। लेकिन, इसकी देखरेख के लिए किसी कर्मी को नहीं रखा गया है और न ही पानी की समुचित व्यवस्था है। इस वजह से इस शौचालय का उपयोग नहीं किया जा रहा है। फोटो- 06 मई भभुआ- 9 कैप्शन- बेलांव में भगवानपुर जाने वाले पथ में हेडब्रेकर से उत्तर जिला परिषद मद से निर्मित अनुपयोगी बना शौचालय। (सिंगल फोटो)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


