Bhabua News: राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ प्रदर्शन
Bhabua News: भभुआ में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम को रद्द करने के खिलाफ एक विरोध मार्च निकाला। यह कार्यक्रम देहरादून में आयोजित होना था जिसमें दो लाख से अधिक छात्र जुड़ने वाले थे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और परीक्षा अनियमितताओं व बेरोजगारी के मुद्दों पर आक्रोश व्यक्त किया।

Bhabua News: राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द करने के खिलाफ प्रदर्शन कांग्रेसजनों ने नगरपालिका मैदान से एकता चौक तक निकाला विरोध मार्च पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितता, बेरोजगारी के मुद्दे पर जताया आक्रोश भभुआ, नगर संवाददाता। उत्तराखंड के देहरादून में संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्र संवाद कार्यक्रम को रद्द किए जाने के खिलाफ गुरुवार को भभुआ में कांग्रेस की जिला कमेटी द्वारा विरोध मार्च निकाल प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के उद्देश्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन भभुआ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी ने किया। नगरपालिका मैदान से शुरू हुआ विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी प्रतिमा, एकता चौक तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर नुक्कड़ सभा की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने युवाओं से जुड़े मुद्दों, पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर सरकार को घेरा। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होना था, जिसमें लगभग ढाई लाख छात्र ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने वाले थे। कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बावजूद उसे रद्द कर दिया गया।
सरकार पर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लोकतांत्रिक कार्यक्रमों को बाधित कर रही है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय, संजय सिंह, दिवाकर तिवारी, विनोद दुबे, महेंद्र राम, मिथिलेश तिवारी, मृत्युंजय मिश्रा, एनएसयूआई अध्यक्ष आनंद मोहन पटेल, जिला प्रवक्ता रोजा फारूकी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष नसीम खान, चांद प्रखंड अध्यक्ष राजेश राम, मुखलेश पटेल, कृष्ण मोहन पांडेय, सुनीता कुमारी, गीता देवी, सोनी देवी, मंजू देवी, आरती कुंवर, सुमन देवी आदि थीं। कैप्शन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का देहरादून में होनेवाले छात्र संवाद को रद्द किए जाने के खिलाफ गुरुवार को भभुआ के एकता चौक के पास प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।


