
एकता चौक के पास करीब चार घंटों तक किया रोड जाम
भभुआ में एक युवक की मौत से नाराज लोग एकता चौक के पास शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक जाम करते रहे। इससे स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को परेशानी हुई। प्रशासन ने आश्वासन देने के बाद जाम हटवाया। मृतक के परिजनों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
नाराज लोग शहर की दुकानों को करा रहे थे बंद, आवागमन में दिक्कत स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा देने जाने व चालकों ने झेली परेशानी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शहर के एकता चौक के पास शव को सड़क पर रख करीब चार घंटों तक जाम किया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। स्नातक सेमेस्टर वन की परीक्षा देने जानेवाले परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। पूरब पोखरा, पटेल चौक, बस स्टैंड की ओर से आनेवाले ऑटो, ई रिक्शा, बाइक, कार व अन्य वाहन दूसरे पथ से गए। रोड जाम कर रहे लोगों को प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के अलावा समाजसेवी बिरजू पटेल समझा रहे थे।
लेकिन, उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। करीब पौने दस बजे कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग सड़क से हटे और पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले गई। एकता चौक पर शव के पास बैठे मृतक के पिता राजकुमार चौरसिया ने कहा कि 27 जुलाई 2022 को उनके बड़े बेटे विकास कुमार चौरसिया की भी दुर्गावती में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकी। विशाल के मामले में भी लीपोती न हो, इसलिए हमलोग शव को सड़क पर रख जाम किए हैं। परिजन पड़ोसी पर धमकी देने का आरोप लगा रहे थे। मेडिकल टीम ने किया अंत्यपरीक्षण मृतक के परिजनों की मांग पर स्वास्थ्य महकमा ने युवक के शव का अंत्यपरीक्षण करने के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सकों के दल का गठन किया, जिसमें सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. श्यामाकांत प्रसाद, डॉ. रवि रंजन प्रकाश शामिल थे। चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके भेसरा सुरक्षित रखा है, जिसे जांच के लिए पटना लैब में भेजा जाएगा। बिरजू पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को मर्चरी वैन से घर ले गए। फोटो- 15 जनवरी भभुआ- 11 कैप्शन- युवक की मौत के बाद गुरुवार की सुबह एकता चौक के पास रोड जाम करते परिजन व अन्य।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




