दस्तावेज में दूसरे का भू स्वामी बनाने के खिलाफ धरना

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

मालेमा समर्थकों ने चांद अंचल कार्यालय पर धरना दिया और रिविजनल सर्वे को खारिज कर सर्वे खतियान के आधार पर दाखिल खारिज करने की मांग की। कार्लिन सर्वहारा ने बताया कि कुड्डी गांव की लगभग 100 एकड़ जमीन पूर्वजों के नाम से दर्ज है, लेकिन रिविजनल सर्वे में फर्जी तरीके से कब्जा किया गया है।

दस्तावेज में दूसरे का भू स्वामी बनाने के खिलाफ धरना

कहा, कुड्डी, मोहम्मदपुर, भलुहारी, पौरा के पुराने अभिलेख में की गई छेड़छाड़ रिविजनल सर्वे को खारिज कर सर्वे खतियान के आधार पर दाखिल खारिज हो (पेज चार) चांद, एक संवाददाता। अंचल के विभिन्न गांवों के रिविजनल सर्वे को खारिज कर सर्वे खतियान के आधार पर दाखिल खारिज कराने की मांग को लेकर मालेमा समर्थकों ने सोमवार को चांद अंचल कार्यालय पर धरना दिया और मांगों का ज्ञापन अंचल प्रशासन को दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे कार्लिन सर्वहारा ने कहा कि कुड्डी गांव के पूर्वज रघुनंदन बिंद, केश्वर बिंद व नागेश्वर बिंद के नाम से कुड्डी, मोहम्मदपुर, भलुहारी और पौरा मौजा में लगभग 100 एकड़ जमीन सर्वे खतियान में दर्ज है।

लेकिन, रिवीजनल सर्वे में फर्जी तरीके से बिना दाखिल खारिज के ही दूसरे लोगों ने राजस्व रसीद कटवा कर जमीन में खेती की जा रही है। उन्होंने रिविजनल सर्वे को खारिज कर सर्वे खतियान के आधार पर पूर्वज रघुनंदन बिंद के परिजनों के नाम से दाखिल खारिज कर कब्जा दिलाने की मांग की, ताकि सही व्यक्ति को मालिकाना हक मिल सके और वह जमीन पर खेतीबारी कर जीविकोपार्जन कर सकें। धरना में कैलाश बिंद, सुदर्शन बिंद, रामजी बिंद, मकसूदन बिंद, सुग्रीव बिंद, शिवमूरत बिंद, अतवारी कुमारी, सुनैना कुमारी, सुशीला कुमारी, काजल, रुबी, आंचल आदि में भाग लिया। फोटो- 30 मार्च भभुआ- 13 कैप्शन- मांगों के समर्थन में सोमवार को चांद अंचल कार्यालय के समक्ष धरना देते मालेमा समर्थक।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।