Bhabua News: Bhabhua: निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भभुआ में भाकपा माले, माकपा और भाकपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनावी निर्णयों और मतदाता सूची में नाम काटने के खिलाफ आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की और चुनावों को पारदर्शी बनाने की अपील की।

Bhabhua: निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन
Bhabhua: निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन

Bhabua News: निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन भाकपा माले, माकपा, भाकपा सचिव के साथ प्रदर्शन में भाग लिया कार्यकर्ता वाम दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा, कहा- तुरंत गिरफ्तार करो भभुआ, कार्यालय संवाददाता।

प्रदर्शन का कारण

एसआईआर के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम सूची से हटाने व गलत निर्णय लेने के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत गिरफ्तार करने तथा इस्तीफा की मांग को लेकर वाम दलों ने शुक्रवार को भभुआ समाहरणालय के गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के लिए काम करना बंद करने, मतदाता सूची से हटाए गए नाम को जोड़ने, बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों का विस चुनाव रद्द करने, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन की घटनाएं

वाम कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में शहर की सड़क पर मार्च करते हुए कलेक्टे्रट पहुंचे और मुख्य द्वार को जाम कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान सभी भी हुई। प्रदर्शन में भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव, दु:खी राम, जिला कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह, पिंटू राम, लालजी सिंह, सतवंती देवी, जयप्रकाश निराला, सिगासन राम, ओमप्रकाश साह, मनीष कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, छांगुर राम, अनीता देवी, सुरेन्द्र दिनकर, सीपीआई एम के जिला सचिव रंगलाल पासवान, भीम सिंह, रामराज सिंह, बृजेश कुमार सिंह, रामचंद्र प्रसाद, सीपीआई की जिला सचिव प्रो. कमला सिंह, प्रो. त्रिवेणी गुप्ता, रहमान अंसारी, ईश्वर लोक सिंह आदि ने भाग लिया।

कैप्शन

भभुआ समाहरणालय के मुख्य द्वार पर शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करते वाम दलों के कार्यकर्ता।

सामान्य प्रश्न

✦क्यों वाम दलों ने प्रदर्शन किया?−
वाम दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने नियुक्तियों के गलत निर्णयों और मतदाता सूची में नाम हटाने के खिलाफ आवाज उठाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: Bhabhua: निर्वाचन आयोग के खिलाफ समाहरणालय पर प्रदर्शन